देश

national

न्यायालय परिसर महरौनी में कैण्टीन ठेके की नीलामी 03 जनवरी को

الخميس، 22 ديسمبر 2022

/ by Today Warta



इन्द्रपाल सिंह प्रिइन्द्र

ललितपुर। जनपद न्यायालय के केन्द्रीय नाजिर ने अवगत कराया है कि अध्यक्ष नीलामी समिति, अपर जिला जज (प्रथम) व सदस्यगण ललितपुर के निर्देशानुसार जनपद न्यायालय ललितपुर में वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए कैंटीन बाहृय न्यायालय परिसर महरौनी भवन में कैंटीन ठेके की नीलामी 03 जनवरी 2023 को सायंकाल 04.30 से 05.30 बजे तक बाहृय न्यायालय महरौनी के सभाकक्ष में सम्पन्न की जाएगी। नीलामी की शर्तें नजारत अनुभाग ललितपुर एवं बाहृय न्यायालय महरौनी के नोटिस बोर्ड पर चस्पा हैं, जो किसी भी कार्य दिवस में देखी जा सकती हैं। इच्छुक व्यक्ति नीलामी प्रक्रिया में समयानुसार उपस्थित होकर भाग ले सकते हैं।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'