प्रयागराज। गुरूवार को प्रयागराज जिले मेंं घने कोहरे चादर से लिपटा रहा।जिससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ। क्षेत्र में छाए घने कोहरे के कारण विशेष तौर पर दो पहिया वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। धुंध के कारण वाहन चालकों को सुबह दस बजे तक भी अपने वाहनों की हेडलाइटों के सहारे चलाया गया। गुरूवार को छाए घने कोहरे से जहां जनजीवन पुरी तरह से प्रभावित हुआ वहीं सडक़ रेल यातायात भी काफी बाधित हुआ, जिसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ा। कई बसें रेलें अपने समय पर न पहुंचने के कारण यात्रियों को फजीहत झेलनी पड़ी। सुबह नौ बजे तक क्षेत्र में छाई धुंध के कारण 100 मीटर की दूरी पर भी देखना मुश्किल था।

Today Warta