देश

national

पौष पूर्णिमा से शुरू होगा कल्पवास, 14 घाटों पर 5 लाख श्रद्धालु लगाएंगे डुबकी*

الخميس، 5 يناير 2023

/ by Today Warta



प्रयागराज। संगम तट पर माघ मेले में जनवरी महीने में चार प्रमुख स्नान पड़ रहे हैं। कल से  पौष पूर्णिमा स्नान पर्व से संगमतट पर कल्पवास शुरू हो जाएगा। माघ मेले में स्नान को लेकर 14 घाट बनाए गए हैंं, जिसकी कुल लंबाई छह हजार रनिंग फीट है। पहले स्नान पर्व पर पांच लाख श्रद्धालुओं के आगमन का अनुमान है। उसके बाद पूरा संगम क्षेत्र तंबुओं की नगरी में नजर आएगा। सैकड़ों बीघे में बस रहा माघ मेला डेढ़ माह तक धर्म-कर्म, आस्था और सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र रहेगा। जीवन-मृत्यु के बंधनों से मुक्ति की कामना के साथ कल्पवास करने के लिए श्रद्धालुओं के आने का क्रम जारी है।

महेवा, कोरांव और नारी-बारी से श्रद्धालु टैक्ट्रर से कल्पवास के लिए सेक्टर चार पहुंचे। शिविर लगाने के लिए भूमि पूजन किया। माघ मेला छह जनवरी को पौष पूर्णिमा से शुरू होकर 18 फरवरी को महाशिवरात्रि पर संपन्न होगा। इस बार सभी प्रमुख स्नान पर्व पौष पूर्णिमा, मकर संक्रांति, मौनी अमावस्या और वसंत पंचमी जनवरी महीने में ही पड़ेंगे। केवल माघी पूर्णिमा और महाशिवरात्रि दो स्नान पर्व फरवरी में हैं। मुख्य स्नान पर्वों पर देश-विदेश के लाखों श्रद्धालु संगम में आस्था की डुबकी लगाएंगे। मेले में कल्पवास के लिए प्रयागराज के अलावा आसपास के जिलों से लोग आएंगे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'