राकेश केशरी
गांव में पसरी गंदगी, ग्राम प्रधान नाराज
चायल,कौशाम्बी। विकास खंड चायल इलाके के गांवों में तैनात सफाई कर्मियों की मनमानी को लेकर ग्राम प्रधान नाराज है। ग्राम प्रधान सफाई कर्मियों पर घर बैठ कर तनख्वाह लेने का आरोप लगा रहें है। विकास खंड के बिलासपुर, उमरपुर नीवा, झपिया, मोहम्मदपुर, कसेंदा आदि गांवों में तैनात सफाई कर्मियों के व्यवहार को लेकर ग्राम प्रधानों ने नाराजगी जाहिर किया है। विकास खंड के बिलासपुर गांव के ग्राम प्रधान जनमेजय सिंह ने बताया कि उनके गांव छह अलग अलग मजरों में छह सफाई कर्मी तैनात किए गए हैं। इनमें से चार सफाई कर्मी गायब हैं। मात्र दो सफाई कर्मी ही गांव में कभी कभी आते हैं। उन्होंने बताया कि सफाई कर्मियों के काम नहीं करने से गांव में गंदगी पसरी हुई है। इसी प्रकार उमरपुर नीवा और झपिया गांव में तैनात सफाई कर्मी घर बैठ कर तनख्वाह ले रहे हैं। ग्राम प्रधान शन्नो बीबी का आरोप है कि मास्टर रोल बनवाने के लिए सफाई कर्मी उनके यहां आते है। इसके बाद सभी गायब हो जाते है।

Today Warta