देश

national

जनपद के दूरस्त ग्राम लखंजर में जिलाधिकारी ने लगाई जन चौपाल

الخميس، 5 يناير 2023

/ by Today Warta



राजीव कुमार जैन रानू

अंतिम छोर पर बसे गांव में योजनाओं एवं मूलभूत सुविधाओं के आच्छादन की जानी हकीकत

सप्ताह में दो दिन ग्राम में एम्बुलेंस व चिकित्सक भेजने के निर्देश

कैम्प लगाकर योजनाओं से ग्रामीणों को लाभान्वित करने के निर्देश

200 ग्रामीणों को कम्बल, 100 बच्चों को स्कूल बैग व अन्य सामग्री का वितरण

विद्युत आपूर्ति एवं सड़क निर्माण हेतु अधिकारियों को निर्देश

ललितपुर। जिलाधिकारी आलोक सिंह ने जनपद के अंतिम छोर पर विकासखंड मडावरा अंतर्गत ग्राम लखंजर में जन चौपाल लगाकर सरकारी योजनाओं व विकास कार्यों के आच्छान की समीक्षा की। लंखजर जनपद के एक्सप्रेसनल ब्लॉक मड़ावरा में बसा हुआ एक गांव है जो जनपद के अंतिम छोर पर है, इस ग्राम को मूलभूत सुविधाओं से युक्त करने हेतु जिला प्रशासन द्वारा निरंतर प्रयास किये जा रहे है, जिसके क्रम में जिलाधिकारी द्वारा जनचौपाल एवं अन्य माध्यमों से इस ग्राम के विकास कार्यों की समीक्षा की जाती रही है, साथ ही कमियों को दूर करने हेतु अधिकारियों को भी निर्देश दिये गए हैं। जिलाधिकारी ने जन चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों से सरकारी योजना एवं विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए ग्रामीणों से उनके आच्छादन के बारे में गहनता से पूछा, जिस पर ग्रामीणों राशन, आवास, शौचालय, पेंशन, पोषाहार व अन्य सुविधाएं मिलने की बात कही। मौके पर स्कूली बच्चों से मध्यान्ह भोजन के बारे में पूछा गया, जिस पर उन्होंने बताया कि मध्यान्ह भोजन मिलता है। जिलाधिकारी चिकित्सा अधीक्षक डा.अशोक कुमार को निर्देश दिये कि ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ दिलाये जाने हेतु सप्ताह में दो दिन सोमवार एवं शुक्रवार को गांव में एम्बुलेंस एवं चिकित्सक उपस्थित होंगे, जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को निर्देश दिये कि पेंशन, राशन, आवास, पोषाहार, स्वास्थ्य सहित अन्य योजनाओं से सम्बंधित विभाग दो दिन के बाद गांव में कैम्प लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं का निस्तारण करें व योजनाओं के आवेदन भरवायें। मौके पर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को सड़क एवं विद्युत आपूर्ति की समस्या के बारे में अवगत कराया, जिस पर सम्बंधित अधिकारी द्वारा बताया गया कि विद्युत आपूर्ति हेतु एसडीओ के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा सर्वे का कार्य किया जा रहा है, जिलाधिकारी के निर्देशानुसार आज लखंजर ग्राम का सर्वे किया गया है, इस पर जिलाधिकारी ने सर्वे पूर्ण कराकर समस्या का स्थायी समाधान कराने के निर्देश दिये। साथ ही ग्राम में सड़क निर्माण एवं मरम्मत के लिए मुख्य विकास अधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया। चौपाल में जिलाधिकारी 200 ग्रामीणों को कम्बल एवं बच्चों को स्कूल बैग व सुपरहीरो किट, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को पोषाहार सामग्री का वितरण किया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पाण्डेय, उपजिलाधिकारी संजय कुमार पाण्डेय, खण्ड विकास अधिकारी सौरभ कुमार वर्णवाल, चिकित्सा अधीक्षक डा.अशोक कुमार, खण्ड शिक्षा अधिकारी मड़ावरा नरेश कुमार रावत, बुंदेलखंड सेवा संस्थान के सचिव वासुदेव सिंह, लखन लाल झां, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी आनन्द सोनी, बीरेंद्र प्रताप, रेंजर मड़ावरा अशोक कुमार यादव, ब्लॉक तकनीकी सहायक अनुज श्रीवास्तव, सहायक विकास अधिकारी पंकज कुमार शर्मा, आशा, एएनएम, ग्राम प्रधान श्रीराम यादव, लेखपाल आदि उपस्थित रहे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'