देश

national

घर में घुसकर रंगदारी मांग धमकाने का आरोप

الجمعة، 20 يناير 2023

/ by Today Warta



राजीव कुमार जैन रानू

ललितपुर। कोतवाली क्षेत्रांतर्गत ग्राम पटसेमरा निवासी रामदुलारी पत्नी स्व.धर्मदास अहिरवार ने एक शिकायती पत्र पुलिस अधीक्षक को भेजा है। पत्र में पीडि़ता ने बताया कि बीती 20 जनवरी को सुबह करीब साढ़े सात बजे वह अपनी पुत्री के साथ घर में अकेली थी कि तभी गांव के दबंग व्यक्ति उसके घर में घुस आये और गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि विरोध करने पर उक्त लोगों द्वारा तीस हजार रुपये की मांग की गयी। मना करने पर पीडि़ता के लड़के को फर्जी मामले में फंसाने की धमकी दी गयी। पीडि़ता ने मामले की जांच करायी जाकर कार्यवाही किये जाने की गुहार लगायी है।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'