देश

national

तीर्थंकर आदिनाथ मोक्षकल्याणक श्रावकों ने उत्साह पूर्वक मनाया

الجمعة، 20 يناير 2023

/ by Today Warta



इन्द्रपाल सिंह'प्रिइन्द्र

मंदिरों में हुआ पूजन विधान, निर्वाण लाडू चढाया

ललितपुर। जैन धर्म के प्रवर्तक तीर्थंकर आदिनाथ भगवान का मोक्षकल्याणक निर्यापक श्रमण मुनि सुधासागर महाराज के ससंघ सानिध्य में मनाया। क्षेत्रपाल मंदिर में मुनिश्री ने जैन दर्शन के गौरवशाली इतिहास को बताते हुए कहा प्रथम तीर्थंकर आदिनाथ भगवान जिन्होने सत्य को पाला सत्य में पले और सत्य में जिए। उन्होने असि मसि कृषि का संदेश देकर देश में भारतीय संस्कृति को अक्षुण्य बनाया। सुबह श्रावकों ने मूलनायक अभिनंदननाथ भगवान की पूजन अभिषेक का पुण्र्याजन किया इसके उपरान्त धर्मसभा का शुभारम्भ पुण्र्याजक परिवार ने आचार्य श्रेष्ठ विद्यासागर महाराज के चित्र के सम्मुख दीपप्रज्जवलित कर मुनि श्री का पादप्रक्षालन किया। इसके पूर्व मुनि सुधासागर महाराज एवं मुनि पूज्यसागर महाराज के सानिध्य मे अभिनंदनोदय तीर्थ पर पुण्र्याजक परिवारों ने भगवान आदिनाथ की प्रतिमा पर अभिषेक शान्तिधारा की। आदिनाथ दिगम्बर जैन नईवस्ती में आदिनाथ भगवान मोक्षकल्याणक पर मूलनायक भगवान का प्रात:काल अभिषेक शान्तिधारा हुई। आदिनाथ बडा मंदिर में आदिनाथ मोक्ष कल्याणक मनाया गया जिसमें इस मौके पर पूजन भक्ति के साथ निर्वाण लाडू समर्पित हुआ। इसके अतिरिक्त नगर के जैन अटामंदिर, पाश्र्वनाथ नया मंदिर, वाहुवलि नगर, आदिनाथ मंदिर सिविल लाइन, इलाइट जैन मंदिर में भी भगवान का मोक्षकल्याणक मनाया गया। अभिनंदनोदय तीर्थ पर सायंकाल मुनि श्री का वहुचर्चित जिज्ञासा समाधान कार्यक्रम हुआ जिसमें मुनि सुधासागर महाराज ने श्रावकों की जिज्ञासाओं का समाधान किया।

मुनि सुधासागर महाराज ने किया केशलोंच

निर्यापक श्रमण मुनि सुधासागर महाराज ने आज प्रात:काल अनंतचतुर्दशी पर केशलोंच कर अपने शरीर के वालों को तिनके के भॉति उखाडकर उत्कृष्ठ साधना की। इस मौके पर उपस्थित श्रावकों ने मुनिश्री की साधना की अनुमोदना कर आशीर्वाद ग्रहण किया। आज मुनि श्री ने उपवास की साधना की।

राज्यमंत्री ने उपमुख्यमंत्री मोर्य को सौपा पंचकल्याणक का आमंत्रण

राज्यमंत्री मनोहरलाल पंथ ने ललितपुर में 28 जनवरी से आयोजित होने वाले अभिनंदनोदय तीर्थ पंचकल्याणक रथोत्सव का आमंत्रण प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मोर्य को सौपते हुए जैन समाज की भावनाओं को अवगत कराया। इसके पूर्व दिगम्बर जैन पंचायत समिति का प्रतिनिधि मण्डल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं उप मुख्यमंत्री व्रजेश पाठक व केशव प्रसाद मोर्य के लिए आमंत्रित करने हेतु अनुरोध किया। स्मरण रहे ललितपुर में जैन समाज द्वारा आयोजित होने वाले महामहोत्सव में देश प्रदेश के प्रमुख राजनेता धर्माचार्य व समाजश्रेष्ठियों के पहुचने की संभावनाए बनी हुई हैं।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'