राकेश केशरी
कौशाम्बी। महंगी में प्रचंड ठंड व शीतलहर के कारण जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। वहीं किसानों द्वारा लगाए गए आलू,चारा व अन्य सब्जियों को ठंड से नुकसान पहुंच रहा है जिससे किसान परेशान हैं। ठंड व कोहरे के कारण आलू की फसलों को नुकसान होने की आशंका बढ़ गई है। ऐसे में किसानों को अपनी फसलों की चिता सताने लगी है। सभी किसान फसलों पर नमी बढ़ने पर आने वाले झुलसा रोग के लिए पेस्टिसाइड छिड़कर फसलों को बचाने पर लगे हैं। सिराथू विकास खण्ड के ग्राम पंचायत मधवामई़ के किसान विजय सिंह,ओमप्रकाश,राजू सिंह,अनिल कुमार ने बताया कि बढ़ती ठंढ और शीतलहर से फसल में पाला लगने का डर सता रहा है। उन्होंने बताया कि कोहरे के कारण आलू फसल की सबसे अधिक चिता है। इसलिए अगेती फसल में अभी तक तीन बार दवाइयों का छिड़काव किया गया है, जिससे आलू में किसानों लागत बढ़ती जा रही है। उधर किसानों का कहना है कि पशुओं के लिए पर्याप्त चारा भी नहीं मिल पा रहा है। फसलों को धूप निकलने पर ही राहत मिलेगी।

Today Warta