राकेश केशरी
सरायअकिल,कौशाम्बी। महेवाघाट थाना क्षेंत्र के तराई इलाके में भगवतपुर, देवरी, कटरी, डेढ़ावल, सम्मन टिकरा सहित आधा दर्जन गांवों में बेखौफ कच्ची दारू की बिक्री जोरों पर है। लोगों का कहना है कि दारू को जहरीला बनाने के लिए केमिकल व यूरिया का प्रयोग किया जाता है। इससे आए दिन कोई न कोई घटना घटित होती रहती है। ग्रामीणो ने पुलिस अधीक्षक का ध्यान इस ओर आकृष्ट करातें हुए अवैध शराब के धंधें को बंद करानें की मांग की हैं।

Today Warta