राकेश केशरी
कौशाम्बी। जिलाधिकारी सुजीत कुमार के बार-बार निर्देश देने के बाद भी जनपद में अलाव नहीं जल रहे हैं। जिला मुख्यालय में भी अलाव नहीं जल रहा है, वही जनपद न्यायालय के 48 खम्भा परिसर के आस-पास भी अलाव नही जलाये गये,जबकि 2 जनवरी से शीतकालीन अवकाश के बाद जनपद न्यायालय खुल चुका है, जहां रोजाना हजारो की संख्या में वादकारी व अधिवक्ता आते है, इस भीषण ठंड में अलाव न जलने से जहां वादकारी व अधिवक्ता ठंड से काप रहे है,वही राहगीरों को ठंण्ड दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जबकि अलाव न जलने से लोग ठंड से बचाव के लिए दुकानों में बैठे रहे। वही अलाव न जलने पर वह व्यवस्था को कोसते रहे। जबकि माडल डिस्ट्रिक बार एसोसिएशन के निर्वाचित अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने कचेहरी मार्ग पर अलाव जलवाये जाने की जिलाधिकारी से मांग किया है।

Today Warta