देश

national

शिक्षामित्रों ने डायट मैदान में प्रर्दशन कर अतिरिक्त मस्ट्रिेट को सौंपा पीएम व सीएम के नाम ज्ञापन

الاثنين، 2 يناير 2023

/ by Today Warta


राकेश केशरी

कौशाम्बी। शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष रत्नाकर सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को जिलेभर के शिक्षामित्रो ने डायट मैदान में प्रर्दशन कर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन अतिरिक्त मस्ट्रिेट को सौपा। सौपे गये ज्ञापन में उन्होने मांग किया कि प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों में विगत् 22 वर्षों से शिक्षामि़त्र शिक्षण कार्य करते चले आ रहें हैं। और इस समय लगभग 50 वर्ष की उम्र पार कर चुके हैं। पारिवारिक जिम्मेदारियाँ बढ़ गयी हैं। बच्चे उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहें हैं, और बच्चे बच्चियाँ शादी विवाह के योग्य हो गये हैं। वर्तमान समय में शिक्षामित्रो को 10 हजार प्रतिमाह मानदेय मिलता है। जो कि इस महँगाई के दौर में घर खर्च के लिए भी कम पड़ रहा है, अपने बच्चों की पढ़ाई कैसे करायें,अपने बच्चों की शादी विवाह कैसे करें अपने बूढे माँ-बाप की दवा इलाज कैसे करायें। सभी जानते है कि एक स्वस्थ्य मानसिक व्यक्ति ही विद्यालय में उचित गुणवत्ता पूर्ण शिक्षण कार्य कर सकता है। ऐसी परिस्थितियों हमारे बहुत से शिक्षामित्र साथी मानसिक अवसाद में जीने को मजबूर हैं, और वह आये दिन अवसाद वस असामयिक मृत्यु के आगोश में जाने को विवश है। सरकार सब का साथ सबका विकास सब का विश्वास पर कार्य करने वाली डबल इंजन की सरकार सुशासन प्रिय सरकार है। डबल इंजन की सरकार के मुखिया प्रधानमंत्री जी व मख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी हैं। आपसे हम सभी शिक्षामित्रों से जाने अनजाने में हुई गलतियों के लिए क्षमा याचना करते हुए अपने भविष्य को सुरक्षित व संरक्षित करने हेतु मांग करते है। शिक्षामित्रों को नियमावली में संशोधन करके पुन: समायोजित/नियमित किया जाय। नई शिक्षा नीति में शिक्षामित्रों को भी सम्मिलित करते हुए उनका भविष्य सुरक्षित किया जाय। नियमितीकरण/समायोजन प्रक्रिया पूर्ण होने तक प्रदेश के शिक्षामित्रों को 12 माह 62 वर्ष तक जीवन यापन लायक वेतन दिया जाय। मृतक शिक्षामित्रों के परिजनों को अहेतुक सहायता राशि व उनके आश्रित को जीविको पार्जन हेतु नियुक्ति प्रदान की जाय। प्रदेश के टेट (टी0ई0टी0) पास शिक्षामित्रों को नियमावली में शिथिलता देते हुए सीधे सहायक अध्यापक पद पर नियमित किया जावे। इस मौके पर जिलेभर के तमाम शिक्षामि़त्र मौजूद रहे।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'