देश

national

आवास के नक्शे पर चल रहे मैरिज हाल-होटल

الاثنين، 2 يناير 2023

/ by Today Warta



राकेश केशरी

कौशाम्बी। आवास, गोदाम के नक्शे पर नियम विरुद्ध ढंग से जिले में एक-दो नहीं अपितु कई मैरिज हाल व होटल चल रहे हैं। कइयों के पास अग्निशमन, नगर पंचायत,नगरपालिका, श्रम विभाग का अनापत्ति प्रमाण पत्र ही नहीं है। यहां पर सुरक्षा नियमों को ताक पर रखकर जोड़ों की शादियां हो रही है। विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। तहसील व जिला प्रशासन इस गंभीर मामले में इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करना उचित नहीं समझे हैं। ऐसा प्रतीत हो रहा है। जैसे-आला प्रशासनिक अधिकारी किसी अप्रिय घटना होने का इंतजार कर रहे हैं। आवासीय उपयोग के लिए स्वीकृत कराए गए मानचित्र के जरिए सिराथू,अझुवा, करारी,सरायअकिल, चरवा, पश्चिमशरीरा, दारानगर नगर पंचायत तथा भरवारी नगर पालिका परिषद, मंझनपुर नगर पालिका क्षेत्र गोदाम व घरेलू स्वीकृत मानचित्र के जरिए होटल व मैरिजहाल चल रहा है। सुरक्षा मानकों की अवहेलना कर चल रहे इन मैरिज हाल व होटलों के संचालकों को प्रशासन ने कारण बताओ नोटिस जारी नही किया। जबकि विनियमित क्षेत्र में संचालित हो रहे आरबीओ एक्ट के तहत धारा-133 के तहत कार्रवाई करने को कहा गया है।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'