देश

national

नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं नगर पालिका भरवारी के धर्मराज नगर गांव के लोग

الاثنين، 30 يناير 2023

/ by Today Warta



राकेश केशरी

गांव की नाली की नहीं होती है सफाई भरा रहता है गंदा पानी

कागजों में हो रहा गांव का विकास

कौशाम्बी। नगर पालिका भरवारी के मूरतगंज के पल्हाना रोड में 6 महीना पहले आधी अधूरी बनाई गई नाली में गंदा पानी भरा है कहीं जाने का रास्ता नही है। गांव के लोग आज भी नारकीय हालत में जीवन जीने की विवश है। यहां विकास सिर्फ कागजों पर हो रहा है। आरोप है कि ग्रामीणों की शिकायत के बाद भी किसी का ध्यान इस ओर नही जा रहा है। इस गांव की आबादी लगभग एक हजार के आसपास है। पिछड़ी, एससी जाति के लोग ज्यादा रहते है। गांव में एक वर्ष पहले बनाई गई आरसीसी वा नाली की सफाई नहीं कराई गई। लोग कीचड़ में घुसकर आया जाया करते है। ग्रामीणों ने बताया कि यहां सफाई कर्मी कभी नही आता। गांव में जगह-जगह गन्दगी का अंबार लगा हुआ है। गंदगी की वजह से तरह-तरह की बीमारियां फैलती रहती है। इसी तरह इस ग्राम में कई हैंडपंप बिगड़े है। गांव के किसी भी बिजली के पोल पर एक भी मरकरी नही लगाई गई है। न ही एक भी सोलर लाइट लगाया गया है। इससे गांव में रात में अंधेरा पसरा रहता है। सरकार की चलाई गई तमाम योजनाओं का लाभ यहां के लोगों को नही मिल पा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद भी नगर पालिका भरवारी के मूरतगंज के अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं रहा है। वार्ड के मथुरा प्रसाद श्रीवास्तव का कहना है कि गांव में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। नालियां बजबजा रही हैं। इस गांव में आज तक कोई भी सफाईकर्मी नही आया है। लोग स्वयं कभी कभी सफाई करते हैं। कमलेश कुमार साहू बताते है कि गन्दगी की वजह से मच्छरों का प्रकोप बढ़ा हुआ है। गांव में कभी भी कीटनाशक दवाओं का छिड़काव नही किया गया। इससे लोग तरह तरह के बीमारियों के चपेट में आते रहते हैं। जय चंद केसरवानी कहते है कि ओडीएफ के तहत मिले अधिकतर लोगों का शौचालय आज भी अपूर्ण है। शौचालय की पूरी रकम जिम्मेदारों द्वारा लाभार्थियों को नही दी गई। इससे लोग बाहर शौच जाने को मजबूर हैं।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'