देश

national

सड़कों व पटरियों पर जमी बालू की परत, राहगीरों का चलना दुश्वार

الاثنين، 30 يناير 2023

/ by Today Warta



राकेश केशरी

बालू व धूल मिट्टी के उड़ रहे गुबार से लोगों की सेहत पर हो रहा असर

कौशाम्बी। चायल तहसील क्षेत्र के बालू घाटों से निकलने वाले वाहनों से इलाके में कई किमी तक सड़कों व पटरियों पर बालू की परत जम जाने से राहगीरों का चलना दुश्वार हो गया है। जमी हुई बालू की परत के कारण हो रही फिसलन से आये दिन राहगीर गिरकर चोटिल हो रहे हैं। बालू लदे वाहनों के गुजरने पर पीछे से उड़ रहे धूल मिट्टी व बालू के गुबार से राहगीरों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों से उड़ रही धूल मिट्टी से पूरे इलाके का वातावरण दूषित हो रहा है, लोगों के स्वास्थ्य पर भी विपरीत असर दिखाई पड़ रहा है। लोगों में आंखों की एलर्जी व श्वांस संबंधित परेशानियों बढ़ रही हैं। सबसे अधिक परेशानी सड़कों के किनारे रहने वाले लोगों को हो रही है। तमाम लोग रात में भी मास्क लगाकर सोते हैं। सड़कों के किनारे लगी दूकानों पर खाद्य सामग्री भी दूषित हो रही है। लेकिन समस्या का समाधान किसी को सूझ नहीं रहा है। धूल की समस्या से परेशान कई लोगों में प्रशासन द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाए जाने पर आक्रोश व्याप्त है। इलाके के नंदा का पुरवा,कटैया, रसूलपुर ब्यूर आदि बालू घाटों का खनन का पट्टा है। प्रयागराज के भिलोर व सेमरी घाटों से भी बालू खनन कर कौशाम्बी में परिवहन किया जा रहा है। घाटों से बालू लोड कर निकलने वाले वाहनों से गिरी हुई बालू की परत इलाके की सड़कों पर जम गई है। क्षेत्र के कटैया से लेकर पुरखास तक,नंदा का पुरवा से पुरखास तक, उमरवल से तिल्हापुर सुरसेनी तक,तिल्हापुर से नेवादा जरैनी तक, रसूलपुर ब्यूर से तिल्हापुरमोड़ तक व औधन से नेवादा,सेंवथा, दुगार्पुर आदि गांवों तक पूरे इलाके की सड़कों व पटरियों पर सिर्फ बालू व धूल मिट्टी ही दिखाई पड़ रही है। यहां सड़क से उठने वाली धूल के चलते सड़क किनारे के पेड़ों की पत्तियां भी धूल से जमा हो गई है। सड़क पर चलने वाले भारी वाहनों की वजह से दिनरात धूल का गुबार उड़ता है। यदि कोई इनके पीछे आ जाए, तो गुबार की वजह से कुछ देर तक सामने का दृश्य ही नहीं दिखता। इसके अलावा कई स्थानों में सड़क पर छोटे-बड़े गड्ढे भी हो गए हैं, जो मुसीबत बन रहे हैं। सड़क किनारे रहने वाले लोग, दुकानदार और राहगीरों को इससे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। धूल के कारण लोगों का सांस लेना मुश्किल हो रहा है। धूल से बच्चों की सेहत पर भी बुरा असर पड़ रहा है।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'