इन्द्रपाल सिंह प्रिइन्द्र
ललितपुर। नेहरु महाविद्यालय के हिंदी सभागार में भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश के क्रम में जी-20 में भारत की भूमिका विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.राकेश नारायण द्विवेदी ने कहा कि जी 20 शक्तिशाली राष्ट्रों का समूह है इसी वर्ष भारत को इसका अध्यक्ष बनाए गया है। 2023 में भारत में जी-20 शिखर सम्मेलन आयोजित होगा। उन्होंने छात्र-छात्राओं को बताया कि जी 20 के प्रति सभी को जानने की आवश्यकता है। कार्यक्रम के संयोजक डा. सुधाकर उपाध्याय ने कहा कि जी-20 के माध्यम से भारत अपनी अर्थव्यवस्था को बहुत मजबूत और शक्तिशाली बना सकता है। जी-20 में शामिल सभी देश भारत के व्यापार को बढाऩे में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकते हैं। आज भारत विश्व के लिए एक बहुत बड़ा बाजार है। प्रतियोगिता के निर्णायक असिस्टेंट प्रोफेसर हिंदी हिमांशधर द्विवेदी ने कहा कि जी-20 के माध्यम से भारत विश्व की एक प्रमुख शक्ति रूप में उभर कर सामने आ सकता है। असिस्टेंट प्रोफेसर हिंदी जितेंद्र कुमार ने कहा कि जी-20 की अध्यक्षता करके भारत के सभी लोग गौरवान्वित हैं। इसका ज्यादा प्रचार प्रसार होना चाहिए। इस अवसर पर 30 से अधिक छात्र-छात्राओं ने निबंध लेखन में प्रतिभाग किया प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। इस अवसर पर अनिल सूर्यवंशी, डा.संजीव शर्मा, डा. सूबेदार सिंह यादव, डा.रिचा सक्सैना, कविता पैजवार, श्वेता आनंद, अनीता, डा.मनोज कुमार, डा.बलराम द्विवेदी, डा.राजेश तिवारी आदि प्राध्यापक एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Today Warta