देश

national

संपूर्ण समाधान दिवस को लेकर शासन ने छह माह का रोस्टर किया जारी

الاثنين، 2 يناير 2023

/ by Today Warta



इन्द्रपाल सिंह प्रिइन्द्र

जिलाधिकारी ने रोस्टर जारी कर अधिकारियों को दिये निर्देश

ललितपुर। शासनादेश अनुसार संपूर्ण समाधान दिवस आयोजन प्रत्येक माह के प्रथम व तृतीय शनिवार को तहसील मुख्यालय पर पूर्वाह्न 10 से अपराह्न 2 बजे तक कोविड-19 के प्रोटोकॉल के साथ किया जायेगा। संपूर्ण समाधान दिवस में रोस्टर के अनुसार अधिकारी अपने विभाग की प्रगति लेकर संपूर्ण समाधान दिवस में प्रतिभाग करेंगे। रोस्टर जारी करते हुये जिलाधिकारी आलोक सिंह ने बताया कि माह जनवरी से जून 2023 तक 7 जनवरी को जिलाधिकारी मड़ावरा में, अपर जिलाधिकारी तालबेहट व सम्बन्धित तहसील के उप जिलाधिकारी महरौनी, पाली व ललितपुर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन करेंगे। इसी प्रकार 21 जनवरी को जिलाधिकारी महरौनी में, अपर जिलाधिकारी पाली व सम्बन्धित तहसील के उप जिलाधिकारी मड़ावरा, ललितपुर व तालबेहट में, 4 फरवरी को जिलाधिकारी तालबेहट में, अपर जिलाधिकारी ललितपुर व सम्बन्धित तहसील के उप जिलाधिकारी पाली, मड़ावरा, महरौनी में, 20 फरवरी को जिलाधिकारी ललितपुर में, अपर जिलाधिकारी मड़ावरा व सम्बन्धित तहसील के उप जिलाधिकारी तालबेहट, महरौनी व पाली में, 04 मार्च को जिलाधिकारी पाली में, अपर जिलाधिकारी महरौनी व सम्बन्धित तहसील के उप जिलाधिकारी ललितपुर, तालबेहट व मड़ावरा में, 18 मार्च को जिलाधिकारी मड़ावरा में, अपर जिलाधिकारी तालबेहट व सम्बन्धित तहसील के उप जिलाधिकारी महरौनी, पाली व ललितपुर में, 01 अप्रैल को जिलाधिकारी महरौनी में, अपर जिलाधिकारी पाली व सम्बन्धित तहसील के उप जिलाधिकारी मड़ावरा, ललितपुर, तालबेहट में, 15 अप्रैल को जिलाधिकारी तालबेहट में, अपर जिलाधिकारी ललितपुर व सम्बन्धित तहसील के उप जिलाधिकारी पाली, मड़ावरा व महरौनी में, 06 मई को जिलाधिकारी ललितपुर में, अपर जिलाधिकारी मड़ावरा व सम्बन्धित तहसील के उप जिलाधिकारी तालबेहट, महरौनी व पाली में, 20 मई को जिलाधिकारी पाली में, अपर जिलाधिकारी महरौनी व सम्बन्धित तहसील के उप जिलाधिकारी ललितपुर, तालबेहट व मड़ावरा में, 03 जून को जिलाधिकारी मड़ावरा में, अपर जिलाधिकारी तालबेहट व सम्बन्धित तहसील के उप जिलाधिकारी महरौनी, पाली व ललितपुर में, 17 जून को जिलाधिकारी महरौनी में, अपर जिलाधिकारी पाली व सम्बन्धित तहसील के उप जिलाधिकारी मड़ावरा, ललितपुर व तालबेहट में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में शामिल होंगे।

आगे बताया कि शासनादेश के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस में भाग लेने वाले सांसद, विधायक को सम्मानपूर्वक बैठने हेतु समस्त उप जिलाधिकारी एक प्रमुख स्थान (हैड टेबिल) की व्यवस्था करेंगे प्रार्थना पत्रों के कम्प्यूटरीकरण में व्यय होने वाली धनराशि की व्यवस्था यथावत रहेगी। सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजन स्थल के मुख्य द्वार पर सम्पूर्ण समाधान दिवस का बैनर लगाया जाएगा एवं जन सामान्य को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के बारे में प्रेस व अन्य माध्यमों से जन सामान्य को अवगत भी कराया जाएगा। सम्पूर्ण समाधान दिवस में आवेदकों द्वारा जो प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे, उनमें आवेदक का अथवा उसके परिचित का मोबाइल नम्बर अनिवार्य रूप से दर्ज किया जाएगा। सम्पूर्ण समाधान दिवस में भाग लेने वाले समस्त अधिकारी समय से सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित होंगे। उप जिलाधिकारी का यह दायित्व होगा कि वह सम्पूर्ण समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों को शासनादेश में निर्गत निर्देशों के क्रम में श्रेणीवार पंजीकरण कराकर रसीद निर्गत करायेंगे। आवेदन पत्रों की प्राप्ति की व्यवस्था सम्बन्धित तहसीलदार की देख-रेख में की जाएगी। सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजन के बाद उसी दिन सभी प्रार्थना पत्रों का कम्प्यूटर पर अंकन कराना भी तहसीलदार व उप जिलाधिकारी द्वारा सुनिश्चित कराया जाएगा। सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त आवेदन पत्रों का निस्तारण एव अनुश्रवण (श्रेणी- (क) राजस्व विभाग से सम्बन्धित) (श्रेणी- (ख) राजस्व एवं गृह विभाग से सम्बन्धित) (श्रेणी- (ग) गृह विभाग से सम्बन्धित (श्रेणी- (घ) सामाजिक न्याय, विकास एवं अन्य विभाग से सम्बन्धित होगी श्रेणी (क) की समस्याओं को तहसीलदार अथवा नायब तहसीलदार राजस्व निरीक्षक एवं सम्बन्धित लेखपाल की टीम बनाकर मौके पर भेजकर निस्तारण कराया जाएगा। श्रेणी - (ख) की समस्याओं का तहसीलदार अथवा नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक एवं सम्बन्धित थाने के हेड कांस्टेबल की टीम बनाकर मौके पर भेजकर निस्तारण कराया जाएगा। श्रेणी (ग) की समस्याओं को निस्तारण हेतु प्रकरण सम्बन्धित पुलिस उपाधीक्षक को सन्दर्भित कर दिया जाएगा। श्रेणी- (घ) की समस्याओं को खण्ड विकास अधिकारी व सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों द्वारा स्वयं अथवा यथावश्यक टीम बनाकर मौके पर भेजकर निस्तारण कराया जाएगा। गम्भीर एवं अतिसंवेदनशील मामलों का निस्तारण सम्बन्धित उप जिलाधिकारी अथवा तहसीलदार द्वारा स्वयं यथावश्यक ट्रैक्टर व जे0सी0वी0 मशीन का उपयोग कर किया जाएगा और इन प्रकरणों एवं मशीनों के उपयोग पर होने वाला व्यय सुसंगत नियमों के अन्तर्गत अतिक्रमणकर्ता अथवा अवैध कब्जेदार से वसूला जाएगा। उपरोक्त सभी श्रेणियों के प्रकरणों का यथा सम्भव उसी दिन मौके पर टीम भेजकर निस्तारित करने का प्रयास किया जाएगा सम्पूर्ण समाधान दिवस के आरम्भ में पूर्व सम्पूर्ण समाधान दिवस के निस्तारण प्रकरणों की निस्तारित आख्या एवं लम्बित रहने के कारणों की समीक्षा अवश्य की जायेगी और सम्बन्धित अधिकारियों को समुचित निर्देश दिये जायेंगे। प्रार्थना पत्र दर्ज होने के पश्चात अध्यक्ष के समक्ष आवेदनकर्ता द्वारा प्रस्तुत किया जायेगा, अध्यक्ष आवेदनकर्ता को सुनवाई कर उसके निस्तारण का यथा सम्भव प्रयास करेंगे एवं तुरन्त निस्तारण किये जा सकने की स्थिति में सम्बन्धित विभाग के अधिकारी को निर्देशित करेंगे समस्त विभागों के उपस्थित अधिकारियों की यह जिम्मेदारी होगी कि वह अपने विभाग से सम्बन्धित प्रार्थना-पत्रों को उसी दिन प्राप्त करने उपरान्त तहसील मुख्यालय छोड़ेगे। सभी अधिकारी आवेदनों का निस्तारण 07 दिवस में करेंगे तथा जटिल समस्या होने के कारण उसे 15 दिन में अवश्य ही निस्तारित करेंगे यदि आवेदन जटिल समस्या के हैं तो उसका उल्लेख निस्तारण आख्या में अवश्य किया जाय प्राप्त होने वाले आवेदनों का प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण समयावधि में न करके विलम्ब से करने, शिथिलता बरतने, निस्तारण में रूचि न लेने वाले अधिकारियों को चिन्हित कर उनके विरूद्ध कठोर दण्डात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। उप जिलाधिकारी अपने आई0डी0 से आवेदन के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का परीक्षण करेंगे एवं असंतोषजनक आख्याओं के आवेदन पत्र पर शासनादेश में दिये गये निर्देशों का पालन करेंगे। शासन की मंशा के अनुरूप आयोजन में अनुपस्थित रहने वाले अधिकारी एवं विभागीय नामित अधिकारी की अनुपस्थिति पर उनके विरूद्ध नियमों के आलोक में कार्यवाही की जायेगी। सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त होने वाली शिकायतों के निस्तारण की प्रभावी अनुश्रवण करने की व्यवस्था भी की जाए। यदि शिकायतकर्ता का समाधान हो गया है तो शिकायतकर्ता को निस्तारण आख्या दिखाकर आख्या पर उसके सन्तुष्टि स्वरूप हस्ताक्षर कराए जाएं यदि शिकायत निराधार पाई जाती है अथवा न्यायालय में वाद दर्ज होने के कारण समाधान सम्भव नहीं है तो शिकायतकर्ता को लिखित रूप में अवगत कराया जाएगा। यदि किसी आवेदनकर्ता द्वारा कोई ऐसा आवेदन पत्र दिया जाता है, जो उसके द्वारा पूर्व में भी उसी समस्या के निराकरण हेतु दिया गया है, तो ऐसी स्थिति में शिकायतकर्ता द्वारा पूर्व में दिये गए आवेदन पत्रों के सन्दर्भ का क्रमांक भी नवीन आवेदन पत्र पर अंकित कराए जाएं दोबारा प्रस्तुत आवेदन पत्रों पर उप जिलाधिकारी विशेष ध्यान देंगे एवं इसे अत्यन्त गम्भीरता से लिया जाए तथा जानबूझकर समुचित कार्यवाही न करने हेतु दोषी अधिकारियों / कर्मचारियों के विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही हेतु आख्या उपलब्ध कराई जाएगी। उप जिलाधिकारी शिकायतों के निस्तारण की अद्यावधिक सूचना इलेक्ट्रॉनिकली शासन के सम्बन्धित पोर्टल पर नियमित रूप से अपलोड करायेगें। शिकायतकर्ताओं के प्रार्थना पत्र शत-प्रतिशत दर्ज कराने हेतु कम से कम 5-6 मेजें लगाकर उनमें कर्मचारियों की कमी होने पर ऐसे लेखपालों को बैठाया जाए जिनके क्षेत्र में कम शिकायतें हो सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्रतिभाग करने वाले अधिकारियों / कर्मचारियों द्वारा आयोजन के समय मोबाइल का इस्तेमाल कदापि न किया जाए। शासनादेश के अनुसार प्रत्येक व्यक्ति की थर्मल स्कैनिंग की जाए किसी भी अधिकारी / कर्मचारी एवं आवेदन में कोविड-19 के संक्रमण के लक्षण पाए जाने पर सम्बन्धित जिले के मुख्य चिकित्साधिकारी / जिला चिकित्सालय को सूचित कर अग्रेतर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी सम्पूर्ण समाधान दिवस पर आने वाले व्यक्तियों के लिए कोविड प्रोटोकाल यथा दो गज की दूरी, मास्क की अनिवार्यता तथा स्थल पर सैनिटाइजर की व्यवस्था अनिवार्य रूप से सुनिश्चित कराई जाए। आयोजन से सम्बन्धित समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी कोविह 19 के सम्बन्ध में समय-समय पर जारी प्रोटोकाल व दिशा-निर्देशों का अनुपालन अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करेंगे। सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विभाग के सम्बन्धित तहसील के सभी लेखपाल एवं राजस्व निरीक्षक, तहसील परिसर में उपस्थित रहेंगे व आवश्यकतानुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस के प्रभारी द्वारा प्रकरण विशेष में बुलाया जा सकता है। समस्त कार्यालयाध्यक्ष / विभागाध्यक्ष रोस्टर के अनुसार अधोहस्ताक्षरी की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले प्रत्येक सम्पूर्ण समाधान दिवस में स्वयं प्रतिभाग करेंगें, यदि किसी कार्यालयाध्यक्ष / विभागाध्यक्ष को किसी मीटिंग या सरकारी कार्य से मुख्यालय से बाहर जाना है या मुख्यालय पर वीडियो कान्फ्रेसिंग में प्रतिभाग किया जाना है तो उसकी सूचना से जिलाधिकारी को सम्पूर्ण समाधान दिवस के पूर्व अवगत कराया जाएगा और अनुमति मिलने पर ही किसी अधिकारी / कर्मचारी को सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्रतिभाग करने के लिये नामित करेंगे। इसके अतिरिक्त अन्य तहसीलों में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्रतिभाग करने के लिये अपने विभाग से प्रतिनिधि को नामित करते हुए उसकी सूचना सम्बन्धित तहसील के उप जिलाधिकारी तथा तहसीलदार को एवं इस कार्यालय को उपलब्ध करायेंगे। यदि किसी विभाग द्वारा नामित अधिकारी / कर्मचारी का रोस्टर उपलब्ध नहीं कराया जाता है तो सम्बन्धित कार्यालयाध्यक्ष / विभागाध्यक्ष जिम्मेदार होंगे एवं किसी विभाग के नामित अधिकारी / कर्मचारी सम्पूर्ण समाधान दिवस में अनुपस्थित पाये जाते हैं तो सम्बन्धित के विरूद्ध शासनादेश में वर्णित व्यवस्थानुसार कार्यवाही की जाएगी समस्त नामित अधिकारी अनिवार्य रूप से उपस्थित होंगे। अत: शासन की मंशा अनुरूप शासनादेश में दिये गये निर्देशों का कठोरता से अनुपालन सुनिश्चित करेंगे। 

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'