देश

national

गाली-गलौज कर मारपीट करने का आरोप

الاثنين، 2 يناير 2023

/ by Today Warta



राजीव कुमार जैन रानू

ललितपुर। थाना बानपुर क्षेत्र के ग्राम बारव निवासी लाड़कुंवर पत्नी श्रीराम अहिरवार ने एक शिकायती पत्र पुलिस अधीक्षक को भेजते हुये बताया है कि बीती 25 दिसम्बर को शाम करीब 6 बजे उसका पुत्र रवि गांव में किराने की दुकान पर घर का सामान लेने जा रहा था कि तभी रास्ते में गांव के चार-पांच लड़कों ने उसे रोक लिया और गाली-गलौज कर दी। बताया कि विरोध करने पर लात-घूसों से मारपीट कर दी। मामले की शिकायत थाना बानपुर में करने पर कोई कार्यवाही नहीं की गयी। पीडि़त ने पुलिस अधीक्षक से मामले में कार्यवाही किये जाने की गुहार लगायी है।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'