देश

national

मंदिर के लिए जमीन की दान

الاثنين، 2 يناير 2023

/ by Today Warta



राजीव कुमार जैन रानू

ललितपुर। निकटवर्ती ग्राम दैलवारा में संत शिरोमणि रविदास मंदिर के निर्माण हेतु भीमपुरा दैलवारा वालों ने जमीन आरजी नंबर 2498/ 1 रकबा 33 डिसमिल जीरो प्वाइंट 134 हेक्टेयर की मंदिर के लिए रजिस्ट्री दान में दी है। मंदिर निर्माण समिति जिसमें समाज के मोहल्लों के पांच व्यक्ति उनके नाम रजिस्ट्री कर दान में दी गई है। सर्व सहमति से अति शीघ्र मंदिर के निर्माण का काम शुरू हो जाएगा। इस निर्णय के बाद ग्राम दैलवारा की सजाती बंधुओं ने खुशी इजहार करते हुए वृंदावन का फूल मालाओं से स्वागत कर सम्मान किया। इस अवसर पर दुर्गा प्रसाद, राजू मुकेश कुमार, घनश्याम, धनाराम, शोभाराम, रविंद्र कुमार, श्याम बिहारी, जगदीश प्रसाद, नगरिया कुमार, बिहारी लाल आदि व्यक्ति उपस्थित रहे। इस मौके पर बिंद्रावन ने कहा आज मैं धन्य हो गया कि समाज के लिए कुछ कर सका आगे भी हम संत रविदास मंदिर के लिए जो भी सहयोग होगा करते रहेंगे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'