देश

national

आरोग्य मेले का हुआ आयोजन,उपचार का मिल रहा लोगो को लाभ

الاثنين، 30 يناير 2023

/ by Today Warta



राकेश केशरी

अझुवा कौशाम्बी प्रदेश सरकार के महत्वपूर्ण निर्णय प्रति रविवार प्रत्येक सीएचसी और पीएचसी में आरोग्य मेले का आयोजन किया जाय उस कड़ी में आदर्श नगर पंचायत अझुवा के नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रति रविवार डॉक्टर हासिम खान के नेतृत्व में आरोग्य मेले का आयोजन किया जाता है यहां पर क्षेत्र भर के लोग अपनी बीमारियों के उपचार हेतु पहुंचते हैं हालांकि इस समय बीमारियां ना के बराबर है फिर भी आज रविवार 29 जनवरी को डॉक्टर हासिम खान, वार्ड बॉय सुरेंद्र, स्टाफ नर्स पूर्णिमा ,एनम प्रीति देवी, स्वीपर बबलू ने आरोग्य मेले का आयोजन कर दोपहर 2:00 बजे तक 5 मरीज देखे हैं जिनमें एक मरीज सीने के बीमारी 2 मरीज हाथ दर्द और दो मरीज खांसी के आए थे जिनका डॉन हासिम खान ने कुशलतापूर्वक इलाज कर दवाएं वितरण करवाया है।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'