देश

national

एमएलसी चुनाव के लिए एडीएम ने किया बूथ निरीक्षण

الاثنين، 30 يناير 2023

/ by Today Warta



व्यवस्था देख नाराज हुए एडीएम

अझुवा कौशाम्बी 30 जनवरी सोमवार को इलाहाबाद झांसी स्नातक खंड चुनाव प्रस्तावित है आज रविवार शाम बूथ निरीक्षण को पहुंचे एडीएम मनोज पांडेय ने नगर पंचायत अझुवा में बने बूथ को देखकर बेहद नाराज हुए जिम्मेदार नगर प्रसाशन को जमकर फटकार लगाई गंदगी और अव्यवस्था देख उन्होंने मौके से नदारद ईओ सुभाष चंद्र सिंह को फटकार लगाई है उन्होंने गंदगी देख नगर पंचायत कार्यालय को तबेला कह कर सम्बोधित किया  उन्होंने नगर पंचायत के लिए बने कार्यालय को लेकर तमाम बातें कही हैं नगर पंचायत कार्यालय बाड़े में चल रहा है अभी 1 माह से वह प्रशासक बने हैं शीघ्र सुधार देखने को मिलेगा एसडीएम राहुल देव भट्ट ने बताया इस बूथ पर 78 मतदाता सम्बध्द है हैं जो अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे एडीएम ने मौजूद जिम्मेदारों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया किसी प्रकार की अव्यवस्था बर्दास्त नही की जा सकती  इस निरीक्षण में एसडीएम सिराथू राहुल देव भट्ट,नायब तहसीलदार अंकिता पाठक,सैनी कोतवाली प्रभारी भुवनेश चौबे,कानूनगो सोहनलाल,चौकी इंचार्ज गौरव त्रिवेदी सहित जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'