राकेश केशरी
कौशाम्बी। कोखराज थाना अंतर्गत चौकी शहजादपुर क्षेत्र के कई गांव में अवैध शराब भट्टी धधक रही है, जहां पर पियक्कड़ों कि सुबह या शाम के समय अवैध शराब कारोबारियों के यहां लाइन लगी रहती है। जिससे मोहल्ले के आजू-बाजू लोगों के मान सम्मान में सभी के ठेस पहुंच रही है। इससे क्षेत्र के लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त है। लेकिन पुलिस इन सब कारोबारियों से अनजान बनी है। इतना ही नहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अवैध शराब भटिठयों से पुलिस को महीने का हजारों की अवैध वसूली हो जाती है।

Today Warta