देश

national

अधिकारी मस्त,जनता बूंद बूंद पानी के लिए त्रस्त

الجمعة، 20 يناير 2023

/ by Today Warta

 


राकेश केशरी

कौशाम्बी। विकासखंड मूरतगंज क्षेत्र के ग्राम सभा सैयद सरावा की आधी आबादी पीने के पानी के लिए दर-दर भटक रहे हैं। ठण्डी के सीजन में सरकार द्वारा लगवाए गए हैंडपंप ने भी जवाब दे दिया है। लगभग दो दर्जन से ऊपर सरकारी हैंड पंप खराब पड़े हैं,वही गरीब जनता पानी के लिए गली मोहल्ले में चक्कर लगा रही है, जबकि अधिकारियों की घोर लापरवाही के कारण ग्रामीण बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। जिम्मेंदारो को ठण्डी के इस मौसम में खराब हैंडपंपों को तत्काल सही करवाना चाहिए था। जबकि गांव में पेयजल सप्लाई के लिये पानी की टंकी बनवाई गई है,लेकिन सैयद सरावा ओवर ब्रिज व दूसरी रेलवे लाइन के कार्य के वजह से पानी की सप्लाई लगभग दो वर्ष से नहीं हो पा रही है, जिससे दलित बस्तियों में ग्रामीण एक एक बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं।



Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'