देश

national

नकलविहीन बोर्ड परीक्षा सम्पन्न कराने को मजिस्ट्रेट नामित

الخميس، 9 فبراير 2023

/ by Today Warta



राजीव कुमार जैन रानू

ललितपुर। जिला मजिस्ट्रेट आलोक सिंह ने आदेश जारी करते हुए अवगत कराया है कि माध्यमिक शिक्षा परिशद, उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित वर्ष 2023 की हाईस्कूल- इण्टरमीडिएट की परीक्षाएं 16 फरवरी 2023 से प्रारंभ होकर 04 मार्च 2023 को समाप्त होंगी। माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित की जाने वाली हाईस्कूल एंव इण्टरमीडिएट की उक्त परीक्षाओं में अनुचित साधनों की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने, परीक्षाओं की शुचिता, पवित्रता, गुणवत्ता एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने एवं परीक्षाओं का पूर्णत: नकलविहीन सम्पादित कराने के उद्देश्य से 54 स्टेटिक मजिस्ट्रेट, 11 सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं 06 जोलन मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। साथ ही अन्य 16 अधिकारियों को रिजर्व स्टाफ में  रखा गया है। उन्होंने बताया कि अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, ललितपुर को बोर्ड परीक्षा का नोडल, डिप्टी कलेक्टर/प्रभारी बन्दोवस्त अधिकारी चंकबंदी सत्यपाल सिंह को बीएसए कार्यालय में स्थापित कन्ट्रोल रुम प्रभारी बनाया गया है।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'