देश

national

जनपद स्तरीय निवेश कुंभ का शुभारंभ 10 फरवरी को

الخميس، 9 فبراير 2023

/ by Today Warta



राजीव कुमार जैन रानू

ऑडिटोरियम में दिखाया जाएगा लाइव टेलीकास्ट

ललितपुर। उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र विमल द्विवेदी ने अवगत कराया है कि लखनऊ में उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 के आयोजन के अवसर पर जनपद स्तर पर निवेश आकर्षण हेतु 10 से 12 फरवरी, 2023 के मध्य जनपद स्तरीय निवेश कुंभ का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का शुभारंभ 10 फरवरी 2023 को 10 बज प्रधानमंत्री के करकमलों द्वारा किया जाएगा, जिसका सजीव प्रसारण ऑडीटोरियम हाल, रामनगर ललितपुर में दिखाया जाएगा।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'