देश

national

भूरागढ राइडर्स ने जीता उद्घाटन मैच कालिंजर वारियर्स को 34 रनों से हराया

الأربعاء، 8 فبراير 2023

/ by Today Warta



कमल सिंह 

सौरभ सिंह गौर बने मैन ऑफ द मैच

:बाँदा क्रिकेट टूर्नामेंट बाँदा प्रीमियर लीग BPL 4 का हुआ शुभारम्भ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रुप में जल शक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद एवं सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी और पूर्व बार जिला अशोक कुमार त्रिपाठी जीतू, सचिव वासिफ जमा और डीसीए अध्यक्ष चंद्रमौली भरद्वाज ने दीप प्रज्वलित और खिलाडियों से परिचय प्राप्त किया। इससे पहले नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए और मुख्य अतिथि द्वारा स्व. विनोद यादव सर और आशुतोष गुप्ता के चित्रों पर माल्यार्पण कर किया।

उद्घाटन मैच भूरागढ़ राइडर्स और कालिंजर वारियर्स के बीच खेला गया।अक्षत नामदेव कप्तान ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भूरागढ राइडर्स निर्धारित ओवर 20 में 7 विकेट खोकर 141 रन बनाए जिसमें बल्लेबाज रिसब राय 47,सौरभ सिंह 46,कालिंजर वारियर्स के गेंदबाज जीतेन्द्र यादव 3, कुमार विनायक सिंह 2, लक्ष्य का पीछा करते हुए। कालिंजर वारियर्स 107 रनो पर आउट हो गई बल्लेबाजी वरण दीक्षित 50 रन बनाए गेंदबाजी में सौरभ 3विकेट लिए भूरागढ़ ने 34रनो से हराकर उद्घाटन मैच जीता। इस मौके पर विनय श्रीवास्तव, राममिलन गुप्ता,  रेहान खान मोहित सिंह, मोहम्मद अहमद, शिवप्रताप सिंह,शेखू, मनोज मिश्रा, अनिल मिश्रा, अमित सेठ भोलू, विप्रायंश यादव आदि।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'