देश

national

आबकारी विभाग की उदासीनता से भाँग की दुकान में बिक रहा गांजा

الأربعاء، 8 فبراير 2023

/ by Today Warta



राकेश केशरी

कौशाम्बी। कोखराज थाना के भरवारी चैकी क्षेत्र के भरवारी कस्बे में आबकारी विभाग द्वारा भाँग की दुकान भरवारी कस्बे मे संचालित है, दुकान मालिक भाँग की दुकान मे खुले आम मादक पदार्थ गांजा बिकवाते है, जिससे जहाँ युवा पीढ़ी नशे के लती होते जा रहे है वही नशे के इस कारोबार से लोग विभिन्न प्रकार की बिमारियो से ग्रासित होते जा रहे है। वही प्रशासन कारवाही के लिए किसी बड़ी घटना का इंतेजार कर रहा है, नही तो आबादी के बीच इस प्रकार से खुले आम गांजा नही बेच पाते। युवा पीढ़ी नशे के लिए अपराध की ओर कदम बढ़ा रहे हैं। जिससे चलते भरवारी कस्बे मे आये दिन चोरी की घटनाएं बड़ती जा रही हैं, वही नशे के इस व्यापार मे आबकारी विभाग के साथ साथ पुलिस विभाग भी कही सहभागी तो नही है।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'