देश

national

आवारा गोवंशो का मंझनपुर चैराहे पर आतंक

الأربعاء، 8 فبراير 2023

/ by Today Warta



राकेश केशरी

कौशाम्बी। जिला मुख्यालय मंझनपुर चैराहे पर आवारा गोवंशो का इस कदर आतंक है कि शाम होते ही दर्जनो की संख्या में आवारा पशु जमघट लगा लेते है। जिससे आवागमन में लोगो को भारी परेशानी का सामना करना पडता है,इतना ही नही आये दिन इन आवारा गोवंशो की वजह से राहगीर चोटहिल भी हो रहे है। गौरतलब हो कि जिला मुख्यालय में आवारा गांवशो के लिये नगर पालिका की ओर से गौशाला संचालित है। वही प्रश्न यह उठता है कि जब गौशाला में आवारा गोवंशो को रखा जा रहा है,तो फिर हर दिन शाम को मुख्यालय चैराहे पर गोवंशा का जमघट क्यो रहता है,कही ऐसा तो नही कि जिम्मेंदार गो संरक्षण के नाम पर सरकारी धन का बंदरबाट कर रहे है, और उनकी निगाह में जानबूझ कर यह आवारा गोंवंश न आ रहे हो।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'