राकेश केशरी
मुकदमा दर्ज कर पूर्व मंत्री की गिरफ्तारी कराए जाने की सरकार से भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद की मांग
कौशाम्बी। गोस्वामी तुलसीदास द्वारा रचित रामचरितमानस की चौपाई पर टिप्पणी करने वाले समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री वरिष्ठ नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान के बाद हिंदू संगठनों में जबरदस्त आक्रोश व्याप्त है जगह-जगह स्वामी प्रसाद मौर्य के पुतले फूके जा रहे हैं उनके समर्थक पीटे जा रहे हैं मंझनपुर तहसील क्षेत्र के विजया चौराहे पर अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के पदाधिकारियों ने स्वामी प्रसाद मौर्य का पुतला फूंका है राम चरित मानस के खिलाफ जो अपमान जनित बयान पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा दिया गया मंत्री के बयान के विरोध में अखिल भारतीय ब्राम्हण एकता परिषद के तत्वाधान में दिनांक 04/02/2023 को विजया चौराहा में प्रदर्शन किया गया स्वामी प्रसाद मौर्या मुर्दाबाद के नारे लगाए गए और पुतला भी फूंका गया उपस्थित लोगों द्वारा सनातन धर्म की जयकारा किया गया कौशाम्बी परिषद की तरफ से सरकार से मांग की गई कि स्वामी प्रसाद मौर्या के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करके उनकी गिरफ़्तारी कराई जाए उन्हें जेल भेजा जाए हिंदू समाज की भावनाओं से खिलवाड़ करने वाले स्वामी प्रसाद मौर्या पर सरकार कठोर कार्यवाही करें कार्यक्रम में अखिल भारतीय ब्राम्हण एकता परिषद के तमाम सनातन धर्म प्रेमी मौजूद रहे।

Today Warta