राकेश केशरी
कौशाम्बी जनपद कौशांबी के चरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत बहादुर पुर गांव में करीब 5 बजे अचानक एक छप्पर में आग लगाने से 3 साल की बच्ची जिन्दा जल गई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई और साथ ही एक गाय आग से बुरी तरह झुलस गई । घटना के समय बच्ची छापर में लेटी थी और छप्पर में आचनक आग लग गई आग इतनी भयानक थी की कोई कुछ समझ पाता तब तक सब कुछ जल कर खाक हो चूका था गांव वालों की माने तो जब आग लगी तो केवल चार पांच बच्चे छप्पर के पास खेल रहे थे और कोई भी बड़े परिजन वहा पर मौजूद नही थे इस वजह से आग किन कारणों से लगी इसकी कोई पुष्टि नहीं हो सकी । घटना से पूरे गांव में मातम छा गया है। गौरतलब है कि बहादुर पुर गांव निवासी राम बाबू पासी भट्ठे पर मेहनत मजदूरी कर के अपने परिवार का भरण पोषण करता है उसके परिवार में राम बाबू के चार बच्चे जिसमें से 3 बेटे जिनका नाम संदीप, गुड्डू , और कुल्लू है और एक बच्ची जिसका नाम नंदनी था जो की इस घटना में जलने से मौत हो चुकी है। इस घटना से राम बाबू और उसके परिवार का रो रो कर बुरा हाल है। घटना की सुचना पर पहुंची चरवा थाना पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है


Today Warta