इन्द्रपाल सिंह'प्रिइन्द्र
ललितपुर। दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लि.झांसी मण्डल के चुनाव प्रक्रिया सुबह 09 बजे से शाम 04 बजे तक चली। जिसमें निर्वाचित सदस्यों द्वारा सभापति, उपसभापति एवं प्रादेशिक कोआपरेटिव डेरी फेडरेशन लखनऊ के लिये पाँच प्रतिनिधियों का निर्वाचन किया गया। जिसमें सभापति पद पर प्रदीप कुमार सरावगी एवं उपसभापति पद पर लालता प्रसाद पांचाल निर्विरोध निर्वाचित किये गये। प्रादेशिक कोआपरेटिव डेरी फेडरेशन लखनऊ के प्रतिनिधि के निर्वाचन में पाँच प्रतिनिधियों प्रदीप कुमार सरावगी, संजीव कुमार तिवारी, प्रमोद कुशवाहा, रजनी, मनीष कुमार श्रीवास्तव निर्विरोध निर्वाचित किये गये सभी निर्वाचित पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों को निर्वाचन प्रमाण पत्र निर्गत किये गये। इसके अतिरिक्त दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लि.झाँसी मण्डल हेतु प्रबन्ध कमेटी में राज्य सरकार द्वारा नामित संजीव पटैरिया, प्रीती बंसल एवं मंजू रानी के नामों की घोषणा उदय भान सिंह उप आयुक्त एवं उप निबन्धक सहकारिता उ.प्र., झांसी मण्डल द्वारा की गयी। चुनाव प्रक्रिया के दौरान जिलाध्यक्ष जमुना कुशवाहा, महानगर अध्यक्ष मुकेश मिश्रा, निकाय चुनाव प्रभारी अरिदमन सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम, ब्लॉक प्रमुख राजकान्तेश वर्मा, जिला महामंत्री अमित साहू, नंदकिशोर भिलवारे, अंकुर दीक्षित, अखिलेश गुप्ता, अमित चिरवारिया, मनोज गुप्ता, रोहित गोठनकर, परमजीत सिंह, उदय लुहारी, लखन कुशवाहा, रिंकू वर्मा, संजय वाल्मीक देवी कुशवाहा, अनूप करोसिया, अवतार खटीक, प्रदीप खटीक, विनीत खटीक, विकास कुशवाहा, कपिल विरसानिया, राहुल तिवारी, राजेन्द्र गुप्ता, अंचल सरावगी, सतीश कुशवाहा, राहुल राजपूत, आनंद गुप्ता, बृजेश गुप्ता, के.के. गुप्ता, रवि तिवारी, हरिओम मुखरैया, अनिल यादव, अंशुल गुप्ता, अजय मोदी, जे.पी. सिंह, रोशिल कुशवाहा, कृष्ण बिहारी तिवारी, विशाल दीक्षित, अंकित साहू, अनुराग अहिरवार, धर्मेन्द्र वर्मा व सौरभ रावत भांजे आदि उपस्थित रहें।

Today Warta