इन्द्रपाल सिंह'प्रिइन्द्र
ललितपुर। पांचवें राष्ट्रीय मास्टर्स खेल 2023 जो बनारस के हिन्दू विश्व विद्यालय में 11 फरवरी से 14 फरवरी तक चल रहे हैं जिसमें ललितपुर के 9 एथलीटों में से 6 एथलीट खिलाड़ी (अरविन्द प्रजापति, सीताराम कुशवाहा, प्रीतम अहिरवार, पहलबान सिंह, सगुन सिंह और देवेन्द्र पाल सिंह) उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और आज पहले दिन 11 फरवरी को सुबह 5 कि. मी. दौड़ में पंचायत राज विभाग ललितपुर में कार्यरत और नदीपुरा निवासी अरविन्द कुमार प्रजापति (35+), किसरदा के सगुन सिंह (70+) और नैनवारा के देवेन्द्र पाल सिंह (70+) ने उत्तर प्रदेश को दिलाया क्रमश: कांस्य पदक, स्वर्ण पदक और रजत पदक और शाम को 800 मीटर दौड़ में सगुन सिंह ने उत्तर प्रदेश दिलाया एक और स्वर्ण पदक ,इस तरह आज ललितपुर ने उत्तर प्रदेश को दिलाए कुल चार पदक। उक्त एथलीटों के प्रदर्शन पर जिला पंचायत राज अधिकारी नवीन मिश्रा, जगरूप सिंह, हरिओम निरंजन, श्रीकृष्ण सहरिया, अभय चौबे, नीरज निरंजन, श्री मति बेनीबाई, दशरथ प्रजापति, ऊषा प्रजापति, यशिका प्रजापति, प्रीति कुशवाहा, अरुणोदय कुशवाहा, लखन लाल कुशवाहा,नूर निजाम, सिंह, डा. अनुपम मिश्रा, रामजी श्रीवास्तव, अनूप अग्रवाल, फिरोज डायमंड, रविन्द राठौर, क्षत्रपाल सिंह, बब्लू कुशवाहा,अभिलाषा कुशवाहा, संजीव बावरा, राजीव पटेल, कन्हैयालाल रजक, हरीराम खरे, रेखा, तृप्ति , प्रीति परवार, मनोज कुशवाहा, सचिन बाल्मीकि, सुरेश सरकार,अभय सिंह, सुखसाहब, कृष्ण कुमार, रामसेवक प्रजापति, अवतार सिंह, राहुल झा, प्रीतम अहिरवार, और जिले के सभी खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है।

Today Warta