देश

national

तीसरे दिन भी जारी रहा किसान संगठन का अनिश्चितकालीन अनशन

الأحد، 12 فبراير 2023

/ by Today Warta



राजीव कुमार जैन रानू

समस्या निस्तारित न होने पर आज डीएम का घेराव करेंगे किसान

ललितपुर। भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के तत्वावधान में किसानों का द्वितीय चरण का अनिश्चितकालीन आंदोलन धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। प्रदर्शन में ग्राम जरावली के किसानों की भावनी बांध डूब क्षेत्र एवं में अधिग्रहित भूमि का मुआवजा, 1 जनवरी 2014 से प्रभावी नए भूमि अधिग्रहण अधिनियम एवं  शासनादेश के अनुपालन में सिंचाई निर्माण खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता के लिखित आश्वासन के बाद भी मुआवजे की शेष अनुपूरक धनराशि का भुगतान न करने, भूमि पर स्थित संपत्तियों का मुआवजा न देने, बांध के पानी से चारों ओर से घिरी किसानों की शेष बची भूमि का मुआवजा न देने, बांध के पानी से प्रभावित गांव जरावली के मकानों का मुआवजा न दिए जाने ग्राम बुरौगांव की महिला कृषक श्रीमती मीरा बाई पुत्री नारायणदास की भूमि नहर निर्माण के लिए लेकर नियम विरुद्ध थर्ड पार्टी को दिए जाने के विरोध में अधीक्षण अभियंता सिंचाई कार्य मंडल ललितपुर के आवास एवं अधिशासी अभियंता सिंचाई निर्माण खंड प्रथम ललितपुर के सामने अनिश्चितकालीन अनशन तीसरे दिन जारी है। इसके साथ ही जिले कीं अन्य परियोजनाओं में सजना बांध डूब क्षेत्र के ग्राम इमलिया कला के किसान राजेंद्र सिंह ऊदल सिंह भी सजना बांध के भराव क्षेत्र मैं पट्टो की धांधली के विरुद्ध अनशन में सम्मिलित हैं एवं ग्राम जरावली के किसानों की भूमि को सिंचाई निर्माण खंड प्रथम के अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा बिना भूमि का मुआवजा दिए, बिना शेष अनुपूरक राशि का भुगतान किए, भूमि पर स्थित परिसंपत्तियों के मुआवजे का भुगतान किए बिना, बांध के पानी से चारों ओर से घिरी भूमि का मुआवजा दिए बिना ग्राम जरावली के किसानों की जमीनों पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया है जिसका प्रतिकार देने की मांग रखी गई। जिस के संबंध में सूचना पूर्व में ही जिलाधिकारी को देकर सूचित किया जा चुका है परंतु जिले एवं सिंचाई विभाग के किसी भी अधिकारी ने आंदोलनरत किसानों से संपर्क करने का प्रयास तक नहीं किया। कहा कि यदि अधिकारी आंदोलनरत किसानों की समस्याएं सुनने के लिए नहीं आते हैं तो 13 फरवरी 2023 को जिलाधिकारी का घेराव करेंगे और जिन्हें आंदोलनरत किसान नजर नहीं आ रहे उनके लिए उन्हीं के दरवाजे पर दिया जलाकर रोशनी करने का काम आंदोलनरत किसानों द्वारा किया जाएगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष सुनील शर्मा, बाबूलाल दुबे, ऊदल सिंह पटेल, तेज सिंह, उदयभान सिंह, मुन्नालाल, रामकुमार, जगदीश, प्रदीप, शिवलाल, पूरन, तुलसीराम, रामदयाल, मुकेश, संदीप, टुंडे, अजय प्रजापति, रामस्वरूप, दारा सिंह, तुलसीराम, शिशुपाल राजा, बटटू राजा, शिवेंद्र राजा, हरकिशन, गोकल, हरपाल सिंह, हरवीर सिंह, जगत सिंह, शिवाजी राजा, बृजभान सिंह, वीरेंद्र सिंह, गुलाब, बुद्धू, हरि, राममिलन, हरिराम, राजू, अशोक, रामचंद्र, अमोल, लखन, किशन, शिवनारायण, रामदयाल, भागीरथ, कैलाश, रविकांत, मोनू प्रजापति, कोमल, धरमियां, जयराम, शिखर, ओमनारायण, शत्रुघ्न, कोमल, राजकुमार, रामदास चंद्रभान सिंह, राजपाल सिंह के अलावा अनेकों किसान मौजूद रहे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'