देश

national

रेलवे स्टेशन पर समस्याओं को लेकर बुन्देलखण्ड विकास सेना का धरना प्रदर्शन

الأحد، 12 فبراير 2023

/ by Today Warta



राजीव कुमार जैन रानू

ललितपुर। बु.वि.सेना द्वारा स्थानीय कंपनी बाग में सेना प्रमुख हरीश कपूर टीटू के नेतृत्व में ललितपुर रेलवे आदर्श स्टेशन पर व्याप्त विभिन्न समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया। धरना प्रदर्शन के माध्यम से मांग की गई है कि ललितपुर आदर्श स्टेशन पर व्याप्त विभिन्न समस्यायें दूर की जायें। सेना प्रमुख ने कहा कि ललितपुर स्टेशन के अंदर और स्टेशन के बाहर ठेकेदार द्वारा जो कार्य किए जा रहे हैं, उन्हें अधूरा छोड़ा जा रहा है। ललितपुर स्टेशन के बाहर रोड बनाने के लिए बिखेरी गई बड़ी गिट्टी हफ्तों से पड़ी हुई है जिसके कारण यात्री चोटिल हो रहे हैं तथा महिला और बुजुर्ग यात्रियों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि स्टेशन के बाहर टॉयलेट न होने के कारण लोग खुले में मूत्र विसर्जन करते हैं। प्लेटफार्मों और स्टेशन पर गन्दगी का आलम है तथा आवारा पशु स्टेशन और प्लेटफार्म पर विचरण करते हैं। कहा कि ललितपुर स्टेशन पर स्थित कई विन्डों में से एक ही विन्डों चालू रहने के कारण यात्रियों को भारी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। सेना प्रमुख ने कहा कि यात्रियों की बढ़ती हुई संख्या के सापेक्ष एक ही बुकिंग विन्डों के काम करने से यात्रियों की लंबी लाईन लग जाती है और जब तक किसी यात्री का नंबर आता है तब तक उसकी ट्रेन छूट जाती है। उन्होंने रेल प्रशासन से यह भी मांग की है कि आरक्षण की दो विन्डों होने के बाबजूद एक ही विन्डों के काम करने से रिजर्वेशन कराने वालों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा यह भी मांग की जायेगी कि ललितपुर देवगढ़ रोड पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज को शीघ्र ही गति प्रदान करते हुए तय सीमा में काम पूरा कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी मांग की है कि नई दिल्ली, मुंबई और चैन्नई जाने वाली दूरगामी अप और डाऊन ट्रेनों का ठहराव ललितपुर स्टेशन पर किया जाये। रेलवे प्लेटफार्मों और स्टेशन पर अवैध बेन्डरों, असामाजिक तत्वों और जेबकतरों का भी जमावड़ा रहता है। धरना प्रदर्शन में राजमल बरया, सुधेश नायक, हेमंत रोड़ा, मुन्ना त्यागी, प्रेमशंकर गुप्ता, बृजेन्द्र पारासर, राजकुमार कुशवाहा,  अमरसिंह बुन्देला, प्रदीप साहू, कदीर खां, विनोद साहू, शिखर जैन, भैय्यन कुशवाहा, हनुमत कुशवाहा, गौरव विश्वकर्मा, टिंकू, विष्णु, रवि रैकवार, परमानंद वर्मा, मथुरा प्रसाद, कैलाश निरंजन, खुशाल बरार, ओंकारसिंह, पुष्पेन्द्र शर्मा, रमेश सेन, नंदराम, कामता भट्ट मौजूद रहे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'