रावेंद्र शुक्ला
प्रयागराज : घूरपुर के ग्रीन फील्ड एकेडमी में नाबालिग छात्र के यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। शनिवार को गौहनिया इलाके में पुलिस ने 12वीं के तीन छात्रों को कक्षा 5 के एक बालक के साथ स्कूल इंटरवल में अप्राकृतिक मैथुन करने के आरोप में हिरासत में लिया है। परिजनों की तहरीर पर दो नामजद और एक अज्ञात छात्र पर मुकदमा लिखा है। बच्चे को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा गया है। एफआईआर के अनुसार दोनों आरोपी छात्रों ने शनिवार को पीड़ित छात्र को इंटरवल में पानी पीने के दौरान एक खाली कक्षा में खींचा और उसके साथ यौन उत्पीड़न किया। इस दौरान स्कूल के बाकी बच्चे मैदान में खेलने में व्यस्त थे। बालक किसी तरह से आरोपियों के चंगुल से निकल कर भागा। आरोप है की जब वह प्रिंसिपल के पास गया तो उसको दुत्कार कर भगा दिया गया। बालक किसी तरह से अपने बस ड्राइवर के पास पहुंचा और उससे मोबाइल लेकर परिवार को फोन कर आपबीती सुनाई। उधर घटना के बाद स्कूल की प्रिंसिपल ने दो आरोपी छात्रों को निष्कासित करने का फैसला लिया है। लेकिन तीसरे के बारे में अभी तक चुप्पी साधी हुई हैं। आरोपियों में तीनों नाबालिग है। उनको पॉक्सो एक्ट (बच्चों का संरक्षण अधिनियम) के तहत केस दर्ज किया गया है। बार-बार कॉल करने के बाद भी स्कूल के प्रिंसिपल से संपर्क नहीं हो पाया।

Today Warta