देश

national

प्रयागराज: एक किलो चांदी की लूट का सीसीटीवी फुटेज से खुलासा, 5 गिरफ्तार

الأحد، 5 فبراير 2023

/ by Today Warta



प्रयागराज : सादियापुर  कारीगर को तमंचा दिखाकर 1 किलो चांदी लूट के मामले में पुलिस ने शनिवार को पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपियों की निशानदेही पर 1 किलो 22 ग्राम चांदी समेत तमंचा, कारतूस और बाइक को कब्जे में ले लिया गया है। डीसीपी नगर संतोष मीणा के अनुसार सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों को ट्रेस कर उन तक पहुंचा गया। आरोपियों ने 24 जनवरी की रात में कारीगर मुकेश निषाद को तमंचा दिखाकर चांदी लूट ली थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के जरिए बाइक का नंबर ट्रेस किया तो वह हंडिया की निकली। गाड़ी कौशांबी से चोरी की गई थी। जांच के दौरान दरियाबाद के इरफान अली गैंग का नाम आया। वह एक बार डकैती में जेल जा चुका था। पुलिस ने गैंग लीडर समेत लूट में शामिल उसके चारों साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'