मोहम्मद जमाल
जनपद उन्नाव की नगर पंचायत मोहान के अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार चौधरी ने नगर पंचायत मोहान के तहत आने वाले भवन कर व जल मूल्य कर के बकायेदारों के खिलाफ शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है नगर पंचायत मोहान में विगत कई वर्षों का भवन कर व जल मूल्य कर बकाया है उनके खिलाफ नगर पंचायत मोहान अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार चौधरी ने प्रेस नोट जारी कर वर्ष 2022 से 2023 तक नगर पंचायत मोहान के अंतर्गत आने वाले बकायेदारों को 31 मार्च के पहले बकाया धनराशि जमा करने को कहा है यदि कोई व्यक्ति 31 मार्च से पूर्व बकाया धनराशि का भुगतान नहीं करता है तो उसके खिलाफ कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार चौधरी ने कहा भवन कर, जल मूल्य कर जिन लोगों का बकाया है उन सभी को नोटिस भेजी जा रही हैं कई लोगों का विगत कई वर्षों से भवन कर,जल मूल्य कर जमा नहीं हुआ है उन सभी को नोटिस भेजी जा रही हैं 31 मार्च से पहले बकाया धनराशि जमा करने को कहा गया है सभी बकायादार 31 मार्च से पूर्व नगर पंचायत मोहन कार्यालय आकर बकाया धनराशि जमा करके रसीद प्राप्त कर लें

Today Warta