देश

national

आर्टिका कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर हालत गंभीर,कार चालक वाहन समेत हुआ फरार

الأحد، 5 فبراير 2023

/ by Today Warta



राकेश केशरी

घायल अधेड़ को इलाज के लिए कराया गया निजी अस्पताल में भर्ती

कौशाम्बी। संदीपन घाट थाना क्षेत्र के कोइलहा हड्डी फैक्ट्री के पास बाइक सवार अधेड़ को तेज गति आर्टिका कार ने जोरदार टक्कर मार दिया है,जिससे बाइक सवार सड़क पर गिर पड़ा है और गंभीररूप से घायल हो गया,हादसे की जानकारी लगते ही आसपास के ग्रामीणघटनास्थल पर पहुंचे व मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई,सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया। जबकि बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद आर्टिका कार चालक वाहन समेत घटनास्थल से फरार हो गया। घटनाक्रम के मुताबिक संदीपन घाट थाना क्षेत्र के उजिहनी आइमा गोदाम पर गांव निवासी शुभम के पिता रविवार की दोपहर लगभग 11 बजे बाइक से पूरामुफ्ती की ओर जा रहे थे,जैसे ही बाइक सवार कोइलहा की हड्डी फैक्ट्री के पास पहुंचे,तेजगति अनियंत्रित आर्टिका कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी,जिससे बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े और लहूलुहान होकर तड़पने लगे,चीख पुकार सुनकर राहगीर घटनास्थल पर रुक गए मामले की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे,हादसे की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई,सूचना मिलते ही घटनास्थल पर स्थानीय पुलिस पहुंची है और घायल अधेड़ को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया। बताया जाता है कि हादसे में घायल अधेड़ का दोनों पैर टूट गया है,जानकारी मिलते ही परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंच गए,हादसे के बाद आर्टिका कार चालक वाहन समेत घटनास्थल से फरार हो गया है।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'