राकेश केशरी
कौशाम्बी। करारी थाना क्षेत्र म्योहर और नौबस्ता गांव के बीच पैदल जा रही महिला से नकाबपोश बदमाशों ने लूट करना शुरू कर दिया। इसी दौरान विवाहिता शोर मचाने की कोशिश करने लगी तो एक बदमाश महिला का मुंह दबाकर चुप करा दिया। महिला मौका पाते ही बदमाश की उंगली पर दांत से उंगली काट लिया। इससे घबराकर बदमाश महिला को छोड़ दिया। पास में कुछ दूर पर मौजूद ग्रामीणों ने दौडकर महिला की जान बचाई। इस दौरान नकाबपोश बदमाश महिला की चेन और नगदी छीनकर फरार हो गए। घटना की सूचना पीड़िता ने पति के साथ पुलिस को दिया मौके वारदात से बरामद बदमाश की उंगली को भी पुलिस के सुपुर्द कर दिया। नौबस्ता गांव निवासी नीता देवी पत्नी श्री चंद शुक्रवार को म्योहर गांव में लगने वाली बाजार पर सामान खरीदने गई थी। शाम को लगभग ७रू०० बजे पैदल घर वापस जा रही थी। म्योहर और नौबस्ता के बीच जंगल में नकाबपोश बदमाशों ने विवाहिता को घेर लिया। इसके बाद गले में पड़ी सोने की चैन और पर्स में रखा ४ हजार नगद निकाल लिया। लूट के दौरान महिला चिल्लाने की कोशिश करने लगी। इसी दौरान एक बदमाश ने महिला का मुंह दबा लिया। मौका पाते ही महिला ने बदमाश की उंगली दांत से काट लिया। बदमाश घबराकर महिला को छोड़ दिया। महिला के शोर मचाने पर कुछ दूर खेतों पर काम कर रहे काफी लोग दौड़कर महिला की जान बचाई। पीड़ित पति के साथ थाने पहुंचकर शिकायत पत्र देने के उपरांत दांत से काटी गई बदमाश की उंगली को भी पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस फॉरेंसिक लैब उंगली भेजकर लूट के घटना की जांच पड़ताल कर रही है। महिला की अभी तक पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं किया है।

Today Warta