देश

national

जमीन पर कब्जा करने का आरोप

الجمعة، 17 فبراير 2023

/ by Today Warta



राजीव कुमार जैन रानू

ललितपुर। कोतवाली तालबेहट क्षेत्र के ग्राम तरगुवां निवासी महिला ने परिवार वालों पर जमीन पर अवैध कब्जा कर मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाते हुये डीएम से शिकायत की है। मामला जनपद ललितपुर के तहसील तालबेहट अंतर्गत ग्राम तरगुवां निवासी गिरजा पत्नी कोमल ने आज जिलाधिकारी कार्यालय में पहुंचकर जिलाधिकारी को एक प्रार्थना पत्र देकर बताया है कि उसके परिवार के सदस्य उसे ना तो खाने पीने को देते हैं और आय दिन गाली गलौज कर मारपीट करते हैं एवं उसकी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया है जिससे वह काफी परेशान हैं। पीडि़ता ने आज जिलाधिकारी कार्यालय में पहुंचकर जिलाधिकारी को एक प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। जिलाधिकारी ने मामला को संज्ञान में लेते हुए कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है यह मामला जनपद ललितपुर के तहसील तालबेहट अंतर्गत ग्राम तरगुवां का बताया जा रहा है।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'