देश

national

छोटी बहन पर जमीन पर कब्जा करने का आरोप

الجمعة، 17 فبراير 2023

/ by Today Warta



राजीव कुमार जैन रानू

ललितपुर। तालबेहट क्षेत्र के ग्राम पवा निवासी वृद्ध महिला ने छोटी बहन पर उसकी जमीन पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत पीडि़त ने डीएम से की है। मामला जनपद ललितपुर के थाना तालबेहट अंतर्गत ग्राम पवा निवासी प्रेम बाई पत्नी रमू ने आज जिलाधिकारी कार्यालय में पहुंचकर एक प्रार्थना पत्र देकर बताया है कि उसकी छोटी बहन ने अवैध रूप से उसकी जमीन पर कब्जा कर लिया है। पीडि़ता ने जिसकी शिकायत संबंधित थाने में की थी, जहां पर जिम्मेदार द्वारा कोई भी उचित कार्यवाही नहीं की गई, जिससे पीडि़ता काफी परेशान है। पीडि़ता ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'