देश

national

भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक संपन्न

الأحد، 12 فبراير 2023

/ by Today Warta



राजीव कुमार जैन रानू

बार स्थित सामुदायिक भवन आयोजित बैठक में आर्थिक

राजनीतिक चर्चा व डाटा प्रबंधन के बारे में कार्यकर्ताओं को दी गई जानकारी'

ललितपुर। कस्बा बार स्थित सामुदायिक भवन में भारतीय जनता पार्टी मंडल की कार्यसमिति की बैठक संपन्न हुई।जिसमें आर्थिक व राजनैतिक प्रस्तावों परचर्चा का डाटा प्रबंधन के बारे में जानकारी दी गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन,मंडल प्रभारी व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष किसान मोर्चा अजय पटेरिया, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष युवा मोर्चा गौरव गौतम व विशिष्ट अतिथि डाटा प्रबंधन के जिला सह संयोजक विकास राठौर व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कल्याण सिंह लोधी उपस्थित रहे। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष हरपाल सिंह सिसोदिया ने की।

कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने कहा कि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है, सबसे बड़ा संगठन होने के नाते उसकी उतनी ही बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में अभी से जुट जाने की बात कही। भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन ने कहा कि सभी कार्यकर्ता केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित की जा रही महत्वाकांक्षी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का काम करें। मंडल प्रभारी अजय पटेरिया ने कहा कि लोगों से चर्चा करके संवाद करके ज्यादा से ज्यादा लोगों को भाजपा से जोड़ें। युवा मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष गौरव गौतम ने डाटा प्रबंधन कैसे किया जाए व इसका कैसे उपयोग करें इसके बारे में बताया।

डाटा प्रबंधन कार्यशाला के जिला सह संयोजक विकास राठौर ने कहा कि मंडल के सभी कार्यकर्ता डाटा प्रबंधन के कार्य को बूथ स्तर तक लेकर जाएं, जिससे प्रत्येक कार्यकर्ता का डाटा तैयार हो सके।आने वाला भविष्य तकनीक का है अगर हम तकनीक में मजबूत होंगे तो भविष्य में भाजपा और भी ज्यादा मजबूत होकर उभरेगी। इस दौरान केपी राजा,रणवीर सिंह, राहुल यादव, हन्नू कुशवाहा,रामजी सहाय नायक,अनिल लोधी,वीर सिंह लोधी,देवी सिंह बुंदेला, बृजेश रावत,कमलेश पुरोहित,हेमेंद्र परमार,पुष्पेंद्र जैन,रामपाल सिंह, राहुल मिश्र, नीरज मिश्रा,हीरेंद्र जैन, राहुल राजा समेत मंडल के कार्यकर्ता, सेक्टर संयोजक व मोर्चों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'