देश

national

जिला स्तरीय निवेश कुम्भ में 98 निवेशकों ने करोड़ों का निवेश

الجمعة، 10 فبراير 2023

/ by Today Warta





इन्द्रपाल सिंह'प्रिइन्द्र

कार्यक्रम में आये 18 निवेशकों को ओडीओपी उपहार प्रदान किये गए

जिला प्रशासन निवेशकों के सहयोग के लिए हमेशा तत्पर : विधायक

प्रधानमंत्री ने लखनऊ में किया शुभारंभ, निवेशकों का मनोबल बढ़ाया

अधिकारियों, निवेशकों, आमजन व छात्र-छात्राओं ने सुना वर्चुअल संवाद

ललितपुर। कल्याण सिंह सभागार रामनगर में जिला स्तरीय निवेश कुम्भ का आयोजन सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, जिलाधिकारी आलोक सिंह की उपस्थिति में भव्य शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम में बताया गया कि जिला स्तरीय निवेश कुम्भ 10 से 12 फरवरी तक आयोजित किया जाना है। आज लखनऊ में प्रधानमंत्री के द्वारा उद्घाटन किया गया, जिसका सजीव प्रसारण जनपद में भी दिखाया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के उद्बोधन को जिले स्तरीय निवेश कुम्भ मेंं सम्मिलित हुये निवेशकों, जिला स्तरीय अधिकारियों एवं महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा सुना गया। कार्यक्रम में एक जनपद एक उत्पाद के स्टॉल का प्रदर्शन भी किया गया। उद्बोधन के उपरान्त उपायुक्त उद्योग द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में 98 निवेशकों द्वारा लगभग रू0 38163.55 करोड़ का निवेश विभिन्न परियोजनाओं में किया गया है। निवेश सारथी पोर्टल पर लगातार जनपद के लिये निवेश किये जा रहे हैं। इस निवेश के द्वारा लगभग 24 हजार लोगों को रोजगार प्रदान किये जाने की संभावना है। जनपद में क्यों निवेश किया जाये इस संबंध में स्थानीय निवेशकों द्वारा अपनी बात मंच पर रखी गयी। सदर विधायक द्वारा जनपद में आ रहे निवेशकों की भूरी-भूरी प्रशंसा की गई तथा आभार व्यक्त किया गया। उन्होंने अवगत कराया कि जनपद में जिला प्रशासन निवेशकों के सहयोग के लिए हमेशा तत्पर है। इसके उपरान्त निवेशकों को सदर विधायक एवं जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी द्वारा उपहार द्वारा सम्मानित किया गया। सम्मानित किये गये निवेशकों में जयकुमार सिंह, भारत एक्सप्लोसिव लि., सूरत सिंह परमार, हरिराम दुबे, पुनीत पाण्डेय, सीमा जैन, मदन गोस्वामी, ब्रजेश कुमार वाजपेई, सौरभ कुमार, जनमेद पंथ, मुकेश कुमार जैन, अनिल कुमार जैन, गगन चतुर्वेदी, आशीष गुप्ता सहित अन्य निवेशकों को ओडीओपी उपहार भी प्रदान किये गए। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी गुलशन कुमार, मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पाण्डेय, परियोजना निदेशक एके सिंह, उपायुक्त एनआरएलएम नीरज कुमार श्रीवास्तव, अधिशासी अभियन्ता विद्युत विमल कुमार, उप कृषि निदेशक संतोष कुमार सविता, जिला प्रोबेशन अधिकारी नन्दलाल सिंह, जिला पर्यटन अधिकारी हेमलता, अग्रणी जिला प्रबन्धक कुमार गौरव, सहायक निदेशक सूचना सुरजीत सिंह, युवा कल्याण अधिकारी बृजेन्द्र सिंह, उपायुक्त वाणिज्य कर, परियोजना अधिकारी डूडा, जिला कार्यक्रम अधिकारी नीरज सिंह, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार सहित महाविद्यालयों से 70-80 एनसीसी केडेट्स सम्मिलित हुये। संचालन बृजमोहन संज्ञा द्वारा किया गया।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'