देश

national

भटकी हुई अज्ञात महिला व उसके बच्चे को महिला हेल्पडेस्क ने इनके परिजनों से मिलाया

الأحد، 12 فبراير 2023

/ by Today Warta



मोहम्मद जमाल

उन्नाव। 7 फ़रवरी को थाना गंगाघाट पुलिस को सूचना मिली कि चौकी क्षेत्र बालूघाट क्षेत्र में एक अज्ञात महिला अपनें साथ एक बच्चा जिसकी उम्र 2 वर्ष है उसको लेकर भटक रही है। इस सूचना पर थाना पुलिस द्वारा आवश्यक कार्यवाही करते हुए अज्ञात महिला व उसके पुत्र को महिला हेल्पडेस्क के सुपुर्द किया गया। उक्त अज्ञात महिला विक्षिप्त होने के कारण अपना नाम व पता नहीं बता पा रही थी। महिला व उसके बच्चे को वन स्टाप सेण्टर 181 में रखकर सिटी मजिस्ट्रेट उन्नाव द्वारा अनुमति प्राप्त कर नारी निकेतन लखनऊ दाखिल करने का प्रयास किया गया परन्तु नारी निकेतन के मेडिकल कराकर दाखिल करने हेतु निर्देशित किया गया। इसी बीच महिला हेल्प डेस्क पर पूजा पाल द्वारा पुनः उक्त महिला से गहनता से पूछतांछ की गई तो उक्त महिला ने अपना पता इंगलिस बाजार थाना जनपद मालदा पश्चिम बंगाल बताया तो वहाँ के सीयूजी नम्बर पर सम्पर्क किया गया तो ज्ञात हुआ कि उक्त थाना पर उक्त अज्ञात महिला के सम्बन्ध में खोजबीन की जा रही है। थाना इंगलिस बाजार पुलिस द्वारा उक्त अज्ञात महिला के परिजनों को बुलाकर वीडियो काल की गई तो परिजनों द्वारा महिला को पहचान लिया गया। परिजनों नें महिला का नाम कुसुम बताया तथा पति का नाम वासुदेव निवासी बागबरी बीघा थाना इंगलिस बाजार जनपद मालदा टाउन बताया। उक्त महिला अज्ञात कुसुम के परिजन थाना हाजा पर उपस्थित आये। परिजनों को नियमानुसार महिला हेस्प डेस्क गंगाघाट द्वारा उक्त महिला कुसुम व उसके दुधमुंहे बच्चे को रविवार को उसके परिजनों को सकुशल सुपुर्द कर भेजा गया।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'