मोहम्मद जमाल
उन्नाव। पुलिस अधीक्षक उन्नाव के कुशल निर्देशन में रिजर्व पुलिस लाइन उन्नाव एवं विभिन्न थानों में स्थित महिला हेल्प डेस्क में पति-पत्नी के विवादित जोड़ों को बुलाया गया। परिवार परामर्श केन्द्र, परिवार परामर्शदाताओं एवं महिला हेल्पडेस्क की टीम द्वारा उनकी काउंसलिंग करते हुए उनके बीच उपजे विवाद को खत्म कराया गया तथा परिवार को टूटने से बचाया। तदोपरान्त महिला थाना से 05, परिवार परामर्श केन्द्र से 05, थाना गंगाघाट से 04,थाना अजगैन 03, थाना अचलगंज, थाना फतेहपुर चौरासी व थाना सफीपुर से 02-02, थाना बांगरमऊ व थाना बीघापुर से 01-01 जोड़े को बिना विवाद साथ रहने के वादे के साथ विदा किया गया। उपरोक्त पुनीत कार्य में डा0 आशीष श्रीवास्तव प्रभारी परिवार परामर्श समिति एवं सलाहकारो मे राम शंकर वर्मा , राजेन्द्र सिंह सेंगर, अबरार हुसैन ,यतीन्द्र नाथ मिश्रा , राम सनेही यादव , नीना दीक्षित , सबिहा उमर , डा शशी रंजना अग्निहोत्री , डा एस. के. पाण्डे , तबस्सुम नफीस, बांगरमऊ हेल्प हेस्क से अबसार अली खांन एंव डा सगीर अहमद खांन, सरला श्रीवास्तव, सहयोगी अंकित रघुवंशी एवं संबन्धित थानों व परिवार परामर्श केन्द्र टीम से प्रभारी निरीक्षक गंगाघाट अवनीश कुमार सिंह, महिला थाना प्रभारी पुष्पा सिंह, परिवार परामर्श केन्द्र प्रभारी उ0नि0 श्री राजबहादुर सिंह म0उ0नि0 भागीरथी , हे0का0 मिथलेश वर्मा, म0आ0 अंजुला, म0आ0 साधना, म0आ0 अंशुरानी व हेल्पडेस्क मे नियुक्त महिला आरक्षियों मे आशी, दीक्षित यादव, नीतू सिकरवार, सोनम देवी, गुड़िया,पूजा यादव, रश्मी कुमारी, अंशू त्यागी, उपासना, पूजा पाल व आंचल चौहान का विशेष योगदान रहा।

Today Warta