देश

national

जनपद बांदा जिले के विकास कार्यों का मुद्दा सदन में उठाया सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी

السبت، 4 مارس 2023

/ by Today Warta



कमल सिंह

बांदामा0 सदर विधायक श्री प्रकाश द्विवेदी जी द्वारा नियम 51 तथा नियम 301 के अन्तर्गत विधान सभा की कार्यवाही के दौरान ग्राम गंन्छा में श्री रामजानकी पम्प/लिफ्ट कैनाल की परियोजना की स्थापना कराये जाने हेतु विषय उठाया गया। मा0 सदर विधायक जी द्वारा बताया गया कि उक्त परियोजना प्रशासनिक स्वीकृति की प्रत्याशा में शासन में लम्बित है तथा इस परियोजना से लगभग आधा दर्जन गाॅव यथा कहला, हटेटी पुरवा, माधौवपुर सुहाना गंन्छा, पडुई आदि गाॅवों के किसानों की सिचाई की समस्या दूर होगी और हजारों किसानों को इसका लाभ मिलेगा, जिसकी प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृत हेतु अनुरोध किया गया। साथ ही साथ एक बार पुनः बांदा से चिल्ला होते हुये ललौली - जोनिहाॅ-विन्दकी-चैडगरा बांदा-कानपुर मार्ग को गड्ढा मुक्त कराये जाने और फोर लैन हेतु विषय उठाया गया। मा0 सदर विधायक जी द्वारा बताया गया कि यह मार्ग कानपुर जाने के लिए सबसे छोटा व प्रमुख मार्ग है तथा व्यापारिक गतिविधियों के लिए एवं गम्भीर एक्सीडेन्टल मरीजों को कानपुर इलाज हेतु इस मार्ग का उपयोग सर्वाधिक किया जाता है। वर्तमान समय में यह मार्ग बडे बडे गड्ढांे के रूप में तब्दील हो गया है तथा इस दूरी को तय करने में दो घण्टे की जगह लगभग 06 घण्टे का समय लगता है एवं लगातार माॅग के बावजूद यह मार्ग गडढा मुक्त नहीं हो पाया है। मा0 सदर विधायक जी द्वारा मा0 अध्यक्ष महोदय, विधानसभा के माध्यम से उपर्युक्त दोनो लोग महत्व के विषयों पर सरकार से अबिलम्ब कार्यवाही कराये जाने का निवेदन किया गया है। 

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'