राजीव कुमार जैन रानू
ललितपुर। विगत दिनों पहले पकड़ी गयी अफीम की खेती के बाद अब पुलिस हरकत में आ गयी है। ग्रामीण अंचलों में ड्रोन की मदद से पुलिस अफीम की खेती पर सख्ती से नजर रख रही है। इसी क्रम में शनिवार को पूराकलां क्षेत्र में पुलिस ने एक युवक को अफीम की फसल के साथ हिरासत में लिया है। पकड़े गये बदमाश के पास से अफीम के पौधे बरामद किये गये हैं। बताया गया है कि एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी व अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के निर्देशन में पुलिस अपराध को रोकने के लिए अभियान चला रही है। अभियान के तहत सीओ तालबेहट कुलदीप के निर्देशन में थाना पूराकलां पुलिस ने गश्त के दौरान मजरा गरयाई निवासी अखिलेश राजपूत पुत्र आशाराम को हिरासत में लिया है। पुलिस ने अखिलेश के पास से 6.100 किलोग्राम वजन के अफीम के पौधे बरामद किये हैं। पुलिस ने बताया कि अखिलेश अफीम की खेती कर इसे खसखस दाने के रूप में बनाकर बेच देता था। बदमाश को पकडऩे वाली टीम में सीओ तालबेहट कुलदीप के अलावा थानाध्यक्ष निर्मल कुमार, उ.नि.अजय कुमार, कां.विकास सिंह, रि.कां.पंकज कुमार, महिला कां. मीना चतुर्वेदी शामिल रहीं।

Today Warta