देश

national

ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन कार्यशाला का आयोजन, स्वच्छकारों को दिया गया प्रशिक्षण

السبت، 4 مارس 2023

/ by Today Warta



इन्द्रपाल सिंह'प्रिइन्द्र

ललितपुर। स्वच्छ भारत मिशन नगरीय के अन्तर्गत नगर पालिका परिषद स्थित शिक्षक रैन बसेरा में ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के दौरान नगर के सफाई मित्रों व डोर टू डोर कलैक्शन करने वाले कर्मचारियों को ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन नियमावली की विस्तृत जानकारी दी गयी एवं नियमावली के अनुसार होने वाले कार्य जैसे प्रतिदिन घरों से निकलने वाले कूड़े का डोर टू डोर कलैक्शन कर सोर्स सैग्रीगेशन एवं कूड़ा का निस्तारण करने की विधि के बारे में बताया गया। साथ ही वर्तमान में चल रहे 10 तक डोर टू डोर अभियान के तृतीय चरण (जुर्माना) के  बारे में अवगत कराते हुए कूडे का सोर्स सेग्रीगेशन (सूखा एवं गीला कचड़ा अलग-अलग) पर बल दिया गया। अभियान के तृतीय चरण के अनुसार नगर में कचड़ा फैलाने वाले व अलग-अलग कचड़ा न देने वालों पर जुर्माने की कार्यवाही अमल में लायी जाने की जानकारी भी दी गयी। साथ ही स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने हेतु विभिन्न लघु फिल्मों के माध्यम से कार्यशाल में उपस्थित कर्मचारियों व नागरिकों को जागरूक किया गया। इस दौरान सफाई एवं खाद्य निरीक्षक, स्वास्थ्य लिपिक, जिला कार्यक्रम प्रबन्धक, अमृत मिशन, जिला समन्वयक, जितेन्द्र चन्देल, शमीम खांन, पर्यवेक्षक, स्वास्थ्य नायक, जिनेन्द्र कुमार, अमित, जितेन्द्र कुमार, राहुल कुमार, रजनीश, सनी बावरा, नवीन, अभिषेक, राजुल, प्रशान्त, सहित आदि उपस्थित रहे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'