देश

national

श्रीराम नवमीं पर धर्ममय वातावरण में उमड़ा श्रृद्धा का सैलाब

الخميس، 30 مارس 2023

/ by Today Warta



इन्द्रपाल सिंह'प्रिइन्द्र

देवालयों में गूँजे जयकारे, महिलाओं ने गाये मंगल गीत

ललितपुर। गुरूवार को राम नवमीं के दिन जनपद के सभी देवालयों में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का प्रकट्योत्सव बड़े ही धूमधाम से और उनकी गौरव गाथाओं का संस्मरण कर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान श्रृद्धालुओं ने भगवान के प्रकट्य दिवस पर बढ़-चढ़कर भाग लिया तो वहीं महिलाओं ने मंगल गीत गाये। इस दौरान देवालयों में जैसे ही मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान का प्राकट्य हुआ तो श्रृद्धालुओं ने जोरदार आतिशबाजी करके खुशियों का इजहार किया। इसी क्रम में मोहल्ला तालाबपुरा स्थित भगवान नृसिंह मन्दिर में भगवान श्रीराम का प्रकटयोत्सव गाजे-बाजे के साथ मनाया गया। इस दौरान भारी आतिशबाजी के बीच भगवान के प्रकटयोत्सव पर उत्सव का आयोजन किया तो वहीं फल, प्रसाद आदि वितरित किया गया। रामनवमीं के दिन आज जिले के समस्त देवालयों को दुल्हानों की तरह सजाया गया था। जहाँ पर सुबह से ही श्रृद्धालुओं का ताँता लग गया था। सुबह से ही श्रृद्धालु महिलाओं व पुरुषों ने भगवान श्रीराम की स्तुति का मंगल गायन किया। कहा गया कि भगवान श्रीराम का प्रकट्य मानव जाति के कल्याण हेतु हुआ था, जिस कारण वह मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम कहलाये। इस दौरान सैकड़ों श्रृद्धालु मौजूद रहे। इधर श्री जगदीश मन्दिर में भी मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का प्रकट्योत्सव बड़े ही हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया गया। यहाँ पर सुबह से सुन्दर काण्ड, मंगल भजनों का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर मन्दिर के पुजारी ने भगवान श्रीराम के प्रकट्य के उपरान्त उनका भव्य श्रृंगार करने के बाद मंगल आरती उतारी और सारा वातावरण जय-जय श्रीराम के जयकारों से गुँजायमान हो गया। वहीं श्री रघुनाथ जी मन्दिर चौबयाना में भी मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का प्रकट्य दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान डा. दीपक चौबे, चन्द्रशेखर दुबे, शशिकान्त दीक्षित एड., रामदास श्रोतीय, अमित लखेरा, सत्येन्द्र सिंह, कृष्णकान्त सोनी समेत सैकड़ों की संख्या में भक्तगण मौजूद रहे। इधर बड़ापुरा स्थित शिव परिवार मंदिर में श्रीराम जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। यहां भगवान राम के जन्मोत्सव को लेकर श्रृद्धालुओं द्वारा पालने में भगवान श्रीराम स्वरूप बालक को पालने में झुलाया गया। इस दौरान बृजबिहारी राठौर, सुरेन्द्र राठौर, जगदीश गोस्वामी, मनीष संतघरिया, चन्द्रशेखर, के.एन. हुण्डैत, निर्मल राठौर, शैलेष गौतम, गौरव, निर्मल राठौर, रवि गौतम, मुरली, राकेश गौतम एड., झब्बू चाचा, सोनू समेत सैकड़ों की संख्या में श्रृद्धालुओं ने भाग लिया।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'