देश

national

राष्ट्रीय हिन्दू युवा वाहिनी का का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

السبت، 4 مارس 2023

/ by Today Warta



राजीव कुमार जैन रानू

ललितपुर। स्थानीय एक मैरिज गार्डन में राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी की जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। गठन के दौरान राष्ट्रीय प्रभारी रमेश चंद्र द्विवेदी व प्रदेश अध्यक्ष शरद नामदेव ने सभी जिला कार्यकारिणी के सदस्यों को गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यकारिणी में जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बुंदेला, जिला प्रभारी राजकुमार साहू, जिला कार्यवाहक आलोक मिश्रा, जिला महासचिव मनीष झा, जिला मीडिया प्रभारी महेंद्र सिंह बुंदेला, जिला उपाध्यक्ष विजय राज, अनु पाराशर, भगवानदास साहू, जिला सचिव अरविंद राजा, विजय श्रीवास्तव ने गोपनीयता की शपथ ली। इस कार्यक्रम में मंच का संचालन करते हुए विजय बहादुर सिंह बुंदेला प्रखंड अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद बार ने सभी का स्वागत एवं माल्यार्पण कराया। इस कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत गीत से की गई जिसमें सभी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया एवं हिंदुत्व की शपथ ली। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय प्रभारी रमेशचंद्र द्विवेदी, प्रदेश अध्यक्ष शरद नामदेव, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष दीपक कोहली, कुशाग्र त्रिवेदी, राष्ट्रीय सचिव युवा मोर्चा महेश अचार्य, मानव अधिकार समिति राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मैथिलीशरण, प्रदेश उपाध्यक्ष अजय शुक्ला, प्रदेश मीडिया प्रभारी दिनेश तिवारी, महामंत्री अनुशासन समिति सीपी शिवहरे, मंडल सचिव झांसी विनायक कुमार कुशवाहा, जिला सचिव झांसी महावितरण बारीक मंडल उपाध्यक्ष एवं रवि साहू राणा, पुष्पेंद्र सिंह हिंदू जागरण मंच, अरविंद राजा जिला संयोजक हिंदू जागरण मंच इंद्रपाल सिंह परमार धन गोल हरिराम रजक गढिय़ा सुखपाल सिंह परमार धन गोल एवं समस्त कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'