राकेश केशरी
कौशाम्बी। महेवाघाट थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी रविवार की शाम संदिग्ध दशा में लापता हो गई। शाम किशोरी घर से खेत की ओर जाने के लिए निकली थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटी तो परिवार के लोगों ने खोजबीन शुरू की। कहीं पता नहीं चलने पर मंगलवार की शाम किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। किशोरी के लापता होने से परिवार अनहोनी की आशंका से भयभीत है।

Today Warta